भारत से सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान को ‘फायदे’ का दावा, फाइटर जेट के ऑर्डर बढ़ने की बात
इस्लामाबाद।
भारत के साथ पिछले वर्ष हुए सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका फायदा मिला है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत के साथ चार दिनों के संघर्ष के बाद पाकिस्तानी फाइटर जेट के निर्यात ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि यदि ये ऑर्डर पूरे हो जाते हैं, तो पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ख्वाजा आसिफ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बांग्लादेश का एक उच्चस्तरीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू से मुलाकात कर चुका है। इस बैठक को पाकिस्तान के रक्षा निर्यात प्रयासों से जोड़कर देखा जा रहा है।
बांग्लादेश को JF-17 बेचने की कोशिश
रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तानी वायुसेना प्रमुख और बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल के बीच JF...









