अरब सागर में अमेरिकी F-35C ने मार गिराया ईरानी ड्रोन, USS अब्राहम लिंकन के पास बढ़ रहा था खतरा
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अरब सागर में अमेरिकी नौसेना के अत्याधुनिक F-35C स्टील्थ फाइटर जेट ने एक ईरानी ड्रोन को मार गिराया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा के तहत की गई।
प्रवक्ता के अनुसार, ईरानी ड्रोन अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन के करीब पहुंच रहा था, जिसके बाद वहां तैनात F-35C फाइटर जेट ने उसे हवा में ही नष्ट कर दिया।
मिडिल ईस्ट में तैनात है USS अब्राहम लिंकन
USS अब्राहम लिंकन को अमेरिका ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए तैनात किया हुआ है। इस कैरियर पर कैरियर एयर विंग-9 (CVW-9) मौजूद है, जिसमें कुल आठ स्क्वाड्रन शामिल हैं। इनमें F-35C, F/A-18E/F सुपर हॉर्नेट, EA-18G ग्राउलर, E-2D हॉकआई, CMV-22B ऑस्प्रे और MH-60R/S सीहॉक जैसे विमान औ...










