Monday, June 22

technology

भारत ने AI के क्षेत्र में मचाई धाक, ‘एआई एडवांटेज’ स्कोर में दुनिया में पहले स्थान पर
technology

भारत ने AI के क्षेत्र में मचाई धाक, ‘एआई एडवांटेज’ स्कोर में दुनिया में पहले स्थान पर

  नई दिल्ली: भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। हाल ही में EY कंपनी की 2025 वर्क रीइमेज़िन्ड सर्वे के अनुसार भारत ने 'वर्ल्ड एआई एडवांटेज' स्कोर में 53 अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह स्कोर दुनिया के औसत 34 अंकों से कहीं अधिक है और यह दर्शाता है कि AI का उपयोग करने वाले कर्मचारियों को काम में समय और गुणवत्ता दोनों में फायदा हो रहा है। स्टैनफोर्ड की हालिया AI इंडेक्स रिपोर्ट में भारत ने अमेरिका और चीन के बाद तीसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन इस नए सर्वे में भारत ने AI तकनीक अपनाने और इसका प्रभावकारी उपयोग करने में पूरी दुनिया को पीछे छोड़ दिया। AI से काम और भी आसान और बेहतर रिपोर्ट के अनुसार, भारत जेनरेटिव AI को अपनाने में सबसे तेज़ देशों में शामिल है। लगभग 62 प्रतिशत भारतीय कर्मचारी रोज़ाना अपने काम में AI का उपयोग करते...
व्हाट्सऐप पर हर महीने 1 करोड़ भारतीय नंबर बैन, सरकार ने मांगी जानकारी
technology

व्हाट्सऐप पर हर महीने 1 करोड़ भारतीय नंबर बैन, सरकार ने मांगी जानकारी

भारत में हर महीने करीब 1 करोड़ व्हाट्सऐप अकाउंट्स बंद किए जा रहे हैं। यह संख्या दर्शाती है कि डिजिटल दुनिया में साइबर ठगी और गलत इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब सरकार ने इस बढ़ते खतरे को देखते हुए व्हाट्सऐप से इन नंबरों की जानकारी मांगनी शुरू कर दी है। क्यों है सरकार चिंतित? व्हाट्सऐप द्वारा किए गए अकाउंट बैन से पता चलता है कि ठग लगातार लोगों को डराकर पैसे ऐंठ रहे हैं। इन नंबरों से सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी धोखाधड़ी की जाती है। एक बार अकाउंट खुल जाने के बाद ठगों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है क्योंकि इसके लिए सिम कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती। सरकार का कहना है कि जब व्हाट्सऐप खुद अकाउंट बंद करता है, तो सिर्फ संख्या पता चलती है, किन्हीं नंबरों की जानकारी नहीं मिलती। यह ठगी रोकने में एक बड़ी बाधा है। अधिकारी बताते हैं कि बंद किए गए नंबरों की जानकारी से यह सुनिश्चित किया जा सकत...
Airtel यूजर्स ध्यान दें: Perplexity बदल रहा फ्री ट्रायल नियम, अब कार्ड डिटेल्स देना होगा जरूरी
technology

Airtel यूजर्स ध्यान दें: Perplexity बदल रहा फ्री ट्रायल नियम, अब कार्ड डिटेल्स देना होगा जरूरी

अगर आप Airtel के यूजर हैं और Perplexity Pro का फ्री ट्रायल क्लेम कर चुके हैं या करने वाले हैं, तो एक जरूरी अपडेट आपके लिए है। Perplexity ने अपने फ्री ट्रायल के नियम बदल दिए हैं और अब इसके लिए ग्राहकों को अपने कार्ड की डिटेल्स देना जरूरी होगा। Perplexity की ओर से जिन यूजर्स ने पहले फ्री ट्रायल क्लेम किया था, उन्हें ईमेल भेजा जा रहा है जिसमें कार्ड डिटेल्स अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। ईमेल में स्पष्ट किया गया है कि फ्री ट्रायल पीरियड खत्म होने से पहले कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। क्या है मामला? इस साल जुलाई में Airtel ने अपने ग्राहकों को Perplexity Pro का एक साल का फ्री एक्सेस देने का ऑफर शुरू किया था। उस समय यूजर्स से कार्ड डिटेल्स नहीं मांगी गई थीं। लेकिन अब Perplexity ने अपने ईमेल में लिखा है कि “हम Perplexity Pro ट्रायल के काम करने के तरीके में बदलाव कर रहे हैं ताकि यह ऑफर असली यूज...
Zoho का नया मैसेजिंग ऐप ‘अरट्टई’ व्हाट्सऐप को देगा कड़ी टक्कर, जल्द आ रहे बड़े अपडेट
technology

Zoho का नया मैसेजिंग ऐप ‘अरट्टई’ व्हाट्सऐप को देगा कड़ी टक्कर, जल्द आ रहे बड़े अपडेट

  भारतीय यूजर्स के लिए Zoho का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अरट्टई (Arattai) जल्द ही नए और जरूरी फीचर्स के साथ और अधिक शक्तिशाली बनकर सामने आएगा। Zoho के फाउंडर और सीईओ श्रीधर वेंबू ने हाल ही में अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। वेंबू ने बताया कि उनकी टीम ऐप के लिए कई बड़े और महत्वपूर्ण फीचर्स पर काम कर रही है। जब ये फीचर्स पूरी तरह तैयार हो जाएंगे और टीम इससे संतुष्ट होगी, तब बड़े पैमाने पर अरट्टई की मार्केटिंग शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, "हम हर हफ्ते अपडेट कर रहे हैं। कुछ बहुत ही जरूरी फीचर्स पर काम चल रहा है। जब हमें लगेगा कि फीचर्स संतोषजनक हैं, तब हम इसका प्रचार और ज्यादा करेंगे। यह एक मैराथन है और हम इसके लिए तैयार हैं।" अरट्टई को COVID-19 लॉकडाउन के दौरान Zoho टीम ने एक सुरक्षित मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया था। समय के साथ इसमें यूजर्स के लिए व्हा...
‘मेरी कल फ्लाइट है और मुझे अवैध टिकट बेच दिया’, फ्लिपकार्ट पर यात्री की गुहार
technology

‘मेरी कल फ्लाइट है और मुझे अवैध टिकट बेच दिया’, फ्लिपकार्ट पर यात्री की गुहार

    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से सामान्य ऑर्डर या डिलीवरी संबंधी शिकायतें अक्सर सुनने को मिलती हैं, लेकिन इस बार मामला फ्लाइट टिकट से जुड़ा है। सैयद फहाद नाम के एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि फ्लिपकार्ट ने उन्हें अवैध फ्लाइट टिकट बेच दिया। सैयद ने पोस्ट में बताया कि उनकी दिल्ली से हनोई की वियतजेट एयर की फ्लाइट अगले दिन है, लेकिन एयरलाइन के रिकॉर्ड में उनका कोई नाम दर्ज नहीं है। उन्होंने Flipkart और Cleartrip दोनों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें केवल एयरलाइन से कनेक्ट करने की सलाह दी गई। एयरलाइन ने बाद में कहा कि फ्लिपकार्ट की ओर से टिकट सही तरीके से प्रोसेस नहीं होने के कारण बुकिंग कैंसिल कर दी गई। फ्लिपकार्ट ट्रैवल पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहें Flipkart Travel के जरिए फ्लाइट टिकट बुक करवाने की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन ऐसे माम...
एपस्टीन सेक्स स्कैंडल के बहाने साइबर ठगी का खतरा, सावधान रहें!
technology

एपस्टीन सेक्स स्कैंडल के बहाने साइबर ठगी का खतरा, सावधान रहें!

  हाल ही में जेफ्री एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी फाइलें लीक हुई हैं, जिनमें कई नामी हस्तियों के बड़े खुलासे सामने आए हैं। वहीं, साइबर अपराधी इस मौके का लाभ उठा रहे हैं और सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसे लिंक साझा कर रहे हैं, जिनसे सीधे आपके बैंक खाते और निजी डाटा को खतरा हो सकता है। साइबर एक्सपर्ट डॉ. रक्षित टंडन के अनुसार, ‘Epstein files leaked’ जैसे लिंक पर क्लिक करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। ये लिंक मोबाइल या लैपटॉप पर मैलवेयर इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे आपकी फोटो गैलरी, संपर्क सूची, संदेश, कैमरा और माइक्रोफोन तक अपराधियों की पहुंच हो सकती है। उदाहरण के लिए, लिंक जैसे epstein-files112-browser.vercel.app या usepstein-files-browser.vercel.app का इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉ. तंडन ने चेतावनी दी है कि गलती से लिंक पर क्लिक हो जाने पर मोबाइल को तुरंत फैक्...
20 साल पुराने LG AC से निकला 24 कैरेट सोना, पुराने मॉडल की तलाश में जुटे लोग
technology

20 साल पुराने LG AC से निकला 24 कैरेट सोना, पुराने मॉडल की तलाश में जुटे लोग

नई दिल्ली। एलजी (LG) कंपनी के करीब 20–25 साल पुराने एयर कंडीशनर इन दिनों अचानक चर्चा में आ गए हैं। वजह है—इन पुराने एसी मॉडल्स में लगे 24 कैरेट शुद्ध सोने के लोगो का खुलासा। इसके बाद से लोग अपने स्टोर रूम, पुराने मकानों और दादा-दादी के कमरों में रखे एलजी के पुराने एसी खंगाल रहे हैं, उम्मीद है कि कहीं उन्हें भी सोने का यह लोगो मिल जाए। दरअसल, एलजी के पुराने ‘Whisen’ एयर कंडीशनर के फ्रंट पर लगे लोगो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा सामने आया है कि यह शुद्ध सोने से बना हुआ था। एक वायरल वीडियो के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया और देखते ही देखते पुराने एसी की मांग बढ़ने लगी। यूट्यूब वीडियो से मची सनसनी कोरियाई अखबार द कोरिया टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा मामला एक यूट्यूब वीडियो से शुरू हुआ। सियोल की एक ज्वेलरी शॉप की मालकिन, जो यूट्यूब पर Ringring Unni नाम से मशहूर हैं, ने एक वीडियो पोस्...
Year-Ender 2025: फैमिली कंटेंट से यूट्यूब पर बदला वायरल होने का अंदाज़, 7.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर जुड़े
technology

Year-Ender 2025: फैमिली कंटेंट से यूट्यूब पर बदला वायरल होने का अंदाज़, 7.9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर जुड़े

नई दिल्ली। साल 2025 के समापन पर YouTube इंडिया की एंड ऑफ ईयर रिपोर्ट ने देश में बदलते डिजिटल कंटेंट ट्रेंड्स की साफ तस्वीर पेश की है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में भारत में सिनेमा, खेल, इंटरनेट कल्चर और क्रिएटर कंटेंट ने सबसे ज्यादा दर्शकों का ध्यान खींचा। इस दौरान यूट्यूब सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि भाषा, संस्कृति और विचारों के आदान-प्रदान का बड़ा केंद्र बनकर उभरा। इस साल की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि भारतीय कंटेंट एक साथ लोकल, ग्लोबल और यूनिवर्सल बना। केरल के लोकप्रिय यूट्यूबर KL BRO बिजू रित्विक इसका सबसे बड़ा उदाहरण बने, जिन्होंने फैमिली और रोजमर्रा की कहानियों के दम पर अपने सब्सक्राइबर्स की संख्या 7.9 करोड़ से अधिक तक पहुंचा दी। डिजिटल वीडियो से सीख रही है नई पीढ़ी की भाषा YouTube की रिपोर्ट बताती है कि भारत में 68 प्रतिशत Gen Z ऐसे शब्दों और एक्सप्रेशन्स का इस्तेमाल कर रह...
‘हैप्पी न्यू ईयर 2026’ की बधाई बन सकती है खतरा नकली मैसेज और लिंक से बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं साइबर अपराधी, एक्सपर्ट की चेतावनी
technology

‘हैप्पी न्यू ईयर 2026’ की बधाई बन सकती है खतरा नकली मैसेज और लिंक से बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं साइबर अपराधी, एक्सपर्ट की चेतावनी

नई दिल्ली। नया साल 2026 आने से पहले जहां लोग जश्न और बधाइयों की तैयारी में जुटे हैं, वहीं साइबर अपराधी भी ठगी के नए हथकंडों के साथ सक्रिय हो गए हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि व्हाट्सऐप, सोशल मीडिया और ईमेल पर आने वाले फर्जी ‘हैप्पी न्यू ईयर’ मैसेज आपके बैंक अकाउंट और निजी डेटा के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। साइबर अपराध विशेषज्ञ और पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रोफेसर त्रिवेणी सिंह के अनुसार, नए साल के आसपास साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इसकी वजह यह है कि लोग उत्सव और सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं और डिजिटल सुरक्षा को लेकर सतर्कता कम हो जाती है। इसी लापरवाही का फायदा साइबर अपराधी उठाते हैं। एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट प्रोफेसर सिंह का कहना है कि अनजान लिंक या फाइल पर एक बार क्लिक करना भारी पड़ सकता है। नकली न्यू ईयर ग्रीटिंग्स के साथ भेजे गए लि...
क्या है ‘Nihao China’ ऐप? UPI One World से क्यों हो रही तुलना, जानिए भारत और चीन के पेमेंट सिस्टम में बड़ा अंतर
technology

क्या है ‘Nihao China’ ऐप? UPI One World से क्यों हो रही तुलना, जानिए भारत और चीन के पेमेंट सिस्टम में बड़ा अंतर

नई दिल्ली। चीन ने हाल ही में विदेशी यात्रियों की सुविधा के लिए ‘Nihao China’ नाम का एक ऑल-इन-वन मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसकी तुलना भारत की UPI One World सर्विस से की जा रही है। हालांकि, दोनों का उद्देश्य भले ही विदेशी यात्रियों की यात्रा को आसान बनाना हो, लेकिन इनके काम और ढांचे में बड़ा अंतर है। क्या है Nihao China ऐप? Nihao China को खासतौर पर चीन आने वाले विदेशी यात्रियों के लिए तैयार किया गया है। चीन में गूगल, ऊबर और कई अंतरराष्ट्रीय ऐप्स काम नहीं करते, जिससे विदेशियों को इंटरनेट, ट्रांसपोर्ट और डिजिटल पेमेंट में परेशानी होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए यह ऐप लॉन्च किया गया है। Nihao China एक ऑल-इन-वन ऐप है, जिसमें यात्रियों को कई सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलती हैं। इसके जरिए यूजर QR कोड से डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं, बस और मेट्रो की जानका...