पाकिस्तान की बड़ी डिजिटल पहल: अब बोलकर भेज सकेंगे पैसे, बिल भुगतान भी होगा आसान, सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
इस्लामाबाद।
डिजिटल बैंकिंग को और सरल बनाने की दिशा में पाकिस्तान एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। जल्द ही वहां के लोग सिर्फ अपनी आवाज़ के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे। पाकिस्तान के प्रमुख बैंक यूनाइटेड बैंक लिमिटेड (UBL) अपने मोबाइल बैंकिंग ऐप में वॉयस एक्टिवेशन फीचर लाने की तैयारी कर रहा है।
इस नई तकनीक की मदद से यूज़र न केवल पैसे भेज पाएंगे, बल्कि बिजली-पानी के बिल भरने, मोबाइल रिचार्ज करने और खाते का स्टेटमेंट देखने जैसे काम भी सिर्फ बोलकर कर सकेंगे।
कैसे काम करेगा वॉयस फीचर?
रिपोर्ट के अनुसार, यूज़र को अब बैंकिंग ऐप के जटिल मेन्यू में जाने की जरूरत नहीं होगी।
उदाहरण के तौर पर, यदि कोई व्यक्ति किसी को पैसे भेजना चाहता है, तो उसे बस ऐप से कहना होगा—
“Send money to (नाम)”
और ट्रांजैक्शन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
इससे डिजिटल भुगतान तेज, सरल और बुजुर्गों व तकनीक से कम परिचित लोगों के लिए भी ...










