सावधान! शादी और व्हाट्सऐप के बहाने ऑनलाइन स्कैम का नया खतरा
नई दिल्ली, 7 जनवरी 2026: भारत सरकार ने हाल ही में दो नए ऑनलाइन स्कैम को लेकर चेतावनी जारी की है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (MHA) के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने लोगों से विशेष सतर्क रहने का आग्रह किया है।
सरकार के अनुसार, स्कैमर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों के जरिए लोगों को घर बैठे कमाई का लालच देते हैं और उनसे अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को लिंक करने के लिए कहते हैं। इस प्रक्रिया में लोग धोखाधड़ी वाले वेब पेज या .apk मोबाइल ऐप पर पहुंच जाते हैं। यह स्कैम व्हाट्सऐप के 'लिंक्ड डिवाइस' फीचर का गलत इस्तेमाल कर के अंजाम दिया जा रहा है। स्कैमर्स इन अकाउंट्स का उपयोग बाद में ठगी, गलत जानकारी फैलाने और अन्य अवैध गतिविधियों के लिए करते हैं।
व्हाट्सऐप स्कैम से बचाव के उपाय:
अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को किसी को किराए पर ना दें।
अनजान स्रोत से एप्लीकेशन (.apk) डाउनलोड न क...










