एक वीडियो ने कमाए 9 करोड़ रुपये, ‘Fireplace 10 Hours’ यूट्यूब चैनल की सफलता की कहानी
यूट्यूब पर क्रिएटिव और साधारण वीडियो भी करोड़ों की कमाई का जरिया बन सकते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है 'Fireplace 10 Hours' नामक यूट्यूब चैनल। करीब 9 साल पहले इस चैनल ने 10 घंटे की एक फायरप्लेस वीडियो अपलोड की थी, जिसने लगभग 1 मिलियन डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) की कमाई कर दी।
क्या है यह वीडियो
यह 10 घंटे की लूपिंग वीडियो है, जिसमें जलती लकड़ियों का दृश्य और आग की आवाज़ लगातार चलती रहती है।
वीडियो खासकर सर्दियों और क्रिसमस के समय लोकप्रिय होती है। लोग इसे घर पर, टैक्सी पार्लर, स्टूडियो, कैफे और रेस्टोरेंट में बैकग्राउंड में चलाते हैं।
चैनल को इस वीडियो के बाद कोई नया वीडियो अपलोड नहीं किया गया, फिर भी इसके 1,11,000 से अधिक सब्सक्राइबर और 150 मिलियन व्यूज हैं।
कमाई का राज़
वीडियो के लगातार चलने के कारण विज्ञापन बार-बार चलते हैं, जिससे सालाना लगभग 1.4 करोड़ रुपये का रेवन्...










