टेक न्यूज़ 14 जनवरी: ईरान में ‘डिजिटल स्ट्राइक’ के 120 घंटे, एमेजॉन-फ्लिपकार्ट सेल में तगड़े ऑफर्स, जानें 5 बड़ी खबरें
नई दिल्ली: 14 जनवरी की प्रमुख टेक खबरों में शामिल हैं – ईरान में सरकार की ‘डिजिटल स्ट्राइक’ के 120 घंटे पूरे, और साल 2026 की पहली बड़ी ऑनलाइन सेल एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर शुरू। साथ ही, एप्पल और ओपनएआई के नए गैजेट्स की जानकारी भी सामने आई है।
ईरान में ‘डिजिटल स्ट्राइक’ के 120 घंटे
ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद की गई ‘डिजिटल स्ट्राइक’ को 120 घंटे पूरे हो गए हैं। ईरानी जनता पूरी तरह से इंटरनेट और कॉल्स से कटी हुई है। नेटब्लॉक्स के अनुसार, ईरान में पूरी तरह इंटरनेट शटडाउन है।
वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, जो ईरानी नागरिक एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का उपयोग कर रहे थे, उनके किट जब्त किए जा रहे हैं। इसके पीछे ईरानी सरकार का उद्देश्य विरोध की आवाज को दबाना बताया गया है।
साथ ही, ईरान ने कथित तौर पर ‘किल स्विच’ तकनीक का इस्तेमाल कर स्टारलिंक नेटव...










