गाजियाबाद: 12.50 लाख के गहने चुराने वाले चोर चौकी में पेंट करते मिले, पुलिस पर गंभीर आरोप
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में एक घर से लगभग साढ़े 12 लाख रुपये के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के आरोपी, जो घर के पेंटिंग का काम करने आए थे, पुलिस चौकी में पेंट करते पाए गए। इससे पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं।
डीफेंस कॉलोनी के निवासी अरविंद बंसल ने बताया कि वह शराब की सरकारी दुकान में सेल्समैन हैं। उन्होंने घर के बाहरी हिस्से की पेंटिंग के लिए दो युवकों को काम सौंपा था। लगभग एक महीने में भी पेंटिंग पूरी नहीं हुई। 27 दिसंबर को जब उनकी पत्नी पिंकी दोपहर में ट्यूशन से लौटीं, तो पेंटिंग करने वाले युवक घर में नहीं थे।
जब अरविंद ड्यूटी से लौटे, तो उन्होंने संदेह के आधार पर अलमारी की जांच की। इस दौरान पता चला कि अलमारी में रखी 3 सोने की चेन, 2 अंगूठियां, सोने का हार, मंगल सूत्र, 3 जोड़ी च...










