नोएडा-जैसे हादसे का इंतजार? हिंडन ग्रीन वैली सोसायटी के सामने 30 फीट गहरा गड्ढा
गाजियाबाद: नोएडा के सेक्टर 150 में इंजीनियर की मौत के बाद प्रशासन, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) और नगर निगम अब सक्रिय हो गए हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए बेसमेंट खुदाई करने वाले बिल्डरों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। जल्द ही ऐसे सभी बिल्डरों को नोटिस जारी किए जाएंगे, जिन्होंने बेसमेंट खोदकर उसे असुरक्षित छोड़ दिया है।
इंदिरापुरम के अहिंसा खंड 2 स्थित हिंदन ग्रीन वैली (एजिज ट्राइन टावर) सोसायटी के सामने एक लगभग 30 फीट गहरा गड्डा पाया गया है। यह गड्डा किसी भी वक्त बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। खास बात यह है कि इस गड्डे के पास से सोसायटी का एकमात्र अस्थायी एंट्री-एग्जिट गेट संचालित हो रहा है, जिससे रोज़ाना सैकड़ों परिवारों की आवाजाही हो रही है। सोसायटी में दो टावर हैं, जिनमें लगभग 300 से अधिक परिवार रह रहे हैं, और एक प्रोजेक्ट निर्माणाधीन है।
 ...










