Sunday, January 25

यूपी में मौसम ने बदली करवट बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी, 45 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट

 

This slideshow requires JavaScript.

 

लखनऊ। बसंत पंचमी के साथ ही उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। इसे देखते हुए अनेक जिलों में चेतावनी जारी की गई है।

 

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के करीब 45 जिलों में आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, जबकि 15 जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है। इससे जनजीवन और फसलों पर असर पड़ सकता है।

 

इन जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

 

मौसम विभाग के अनुसार बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल और बदायूं में ओले गिरने की संभावना जताई गई है। लखनऊ से लेकर कानपुर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर साफ दिखाई देगा।

 

सुबह-शाम ठंड, दिन में बढ़ा तापमान

 

प्रदेश में अब सुबह और शाम हल्की ठंड बनी हुई है, जबकि दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सुबह-शाम हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है, वहीं दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ हद तक सुहावना बना हुआ है।

 

गाजियाबाद में ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विभाग (IMD) ने नोएडा-गाजियाबाद समेत आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 23 जनवरी को यहां मौसम सबसे अधिक खराब रहने की संभावना है। इस दौरान मेघगर्जन, तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है।

 

पूर्वांचल में हल्का कोहरा

 

पूर्वांचल के कई जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के भी आसार हैं।

 

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें तथा किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

 

 

Leave a Reply