जालौन में नवजात की हत्या, मां ने पति से विवाद के बाद बच्चे का शव तालाब में फेंका
जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक बेहद दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गोहन थाना क्षेत्र के कासिमपुर गांव में मां ने सिर्फ 15 दिन के नवजात बच्चे की हत्या कर दी और शव घर से महज 100 मीटर दूर तालाब में फेंक दिया।
घटना की पूरी कहानी
पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार, आरती देवी और उनके पति कमल प्रताप राठौर के बीच पिछले चार महीने से विवाद चल रहा था। आरती का आरोप है कि पति अपनी मां की बात मानते हैं, जिससे उनके बीच लगातार झगड़े होते रहते थे। मानसिक परेशानियों और पारिवारिक कलह के कारण आरती ने 27 अक्टूबर को जन्मे अपने नवजात बेटे की हत्या कर दी।
शिशु का शव मिला तालाब में
नवजात के गायब होने की सूचना पर परिवार और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। बुधवार दोपहर को बच्चे का शव आरती के घर से लगभग 100 मीटर दूर गांव के तालाब में कीचड़ में फंसा हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ...










