कौन हैं ब्रह्मर्षि कुमार स्वामी? प्रेमानंद महाराज के आश्रम में हुई दुर्लभ मुलाकात, रामायण की चौपाई से हुआ स्वागत
मथुरा: आध्यात्मिक जगत की दो प्रतिष्ठित विभूतियों— जगद्गुरु महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी और संत प्रेमानंद महाराज—की विशेष भेंट वृंदावन के श्री हित राधा केलि कुंज आश्रम में हुई। बीज मंत्रों के माध्यम से लाखों लोगों को रोगमुक्त करने के लिए प्रसिद्ध कुमार स्वामी इस मुलाकात के दौरान मौन-व्रत में थे, जिसके चलते उनके प्रश्न शिष्यों द्वारा पूछे गए। दोनों संतों के बीच मंत्रशक्ति, संत परंपरा और भगवत-प्राप्ति के मार्ग पर विस्तृत आध्यात्मिक संवाद हुआ।
रामायण की चौपाई बोलकर किया स्वागत
कुमार स्वामी के आगमन पर प्रेमानंद महाराज ने ‘जो प्रभु मोह अनुग्रह की ना…’ चौपाई का पाठ कर उनके प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्रेरणा के बिना ऐसा दिव्य मिलन संभव नहीं। इस भेंट को उन्होंने “विशेष कृपा” बताया।
मंत्रों और संत-शक्ति पर विस्तृत चर्चा
सत्संग के दौरान प्रेमानंद महाराज ने कहा कि...










