हापुड़ में 9वीं के छात्र ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जान पर खेल की चेतावनी, पुलिस ने बचाई
हापुड़: सोशल मीडिया की दुनिया में फॉलोअर्स और लाइक्स की होड़ ने उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के हाजीपुर गांव के एक नाबालिग छात्र को खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले 9वीं कक्षा के छात्र ने इंस्टाग्राम पर जहर की पुड़िया के साथ वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा, "यह मेरी जिंदगी का आज आखिरी दिन है और आज रात के बाद मैं कभी नहीं मिलूंगा।"
वीडियो पोस्ट होने से पहले ही मेटा के कंट्रोल रूम ने इसे नोटिस किया और तुरंत पुलिस को अलर्ट भेजा। गुड़गांव पुलिस ने जांच के बाद एसपी हापुड़ को सूचना दी। सिंभावली पुलिस ने तुरंत छात्र के घर पहुंचकर उसे समझाया और उसकी जान बचाई।
पुलिस ने बताया कि छात्र ने फॉलोअर्स और व्यूज न बढ़ने पर हताश होकर यह कदम उठाया। उसने कबूल किया कि उसने ऐसा वीडियो देखा था, जिसमें अन्य छात्रों के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे थे, इसलिए उसने भी ऐसा करने की कोश...










