लखनऊ में गंदगी से नाराज मंत्री और मेयर, अधिकारियों की सैलरी काटने के निर्देश
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना और मेयर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम के जोन-1 में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क पर गंदगी और अतिक्रमण की स्थिति देखकर लोगों ने सीधे मंत्री और मेयर से शिकायत की। निरीक्षण के दौरान दोनों ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और सुधार के लिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में सामने आई खामियां
मंत्री और मेयर ने महात्मा गांधी, विक्रमादित्य, लालकुआं, जेसी बोस, यदुनाथ सान्याल और बाबू बनारसी दास वॉर्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि नालियां साफ नहीं होने से चोक हैं, हल्की बारिश में जलभराव होता है और कई जगह अतिक्रमण है। लोगों ने बताया कि झाड़ू लगाई जाती है, लेकिन गंदगी नहीं उठती। मंत्री ने जोन-1 के जोनल अधिकारी ओपी सिंह और सुपरवाइजर की दो-दिन की सैलरी कटौती का आदेश दिया।
विशेष निर्देश और स...










