गाजियाबाद: डीएम मांदड़ का अधिकारियों को अल्टीमेटम, खराब प्रदर्शन पर रोक जाएगी सैलरी
गाजियाबाद: गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अधिकारियों और विभागों के खराब प्रदर्शन पर कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में कई विभागों की प्रगति बेहद निराशाजनक पाई गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की रैंक ‘सी’ और ‘डी’ होगी, उनके जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन तब तक रोका जाएगा जब तक वे अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं कर लेते। बैठक में अनुपस्थित अफसरों से भी जवाब मांगा गया।
कड़े तेवर और जवाबदेही
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी काम में ढिलाई और जनता की शिकायतों के निपटारे में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसीलदारों और एसडीएम को निर्देश दिए कि कोर्ट में लंबित मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाए।
राजस्व वसूली में गिरावट पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने परिवहन, बिजली, वन और मंडी जैसे विभागों को विशेष अभियान चलाकर वसूली तेज करने...










