गाजियाबाद में झोलाछाप डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 74 के खिलाफ एफआईआर दर्ज 144 फर्जी डॉक्टरों की पहचान, क्लिनिक सील और गिरफ्तारी की तैयारी
गाजियाबाद। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के कारण मरीजों की जान को हो रहे खतरे पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कराए गए व्यापक सर्वे में जिलेभर में 144 झोलाछाप डॉक्टर बिना वैध डिग्री और लाइसेंस के इलाज करते पाए गए हैं। इनमें से 74 झोलाछापों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जबकि शेष के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब ऐसे फर्जी डॉक्टरों की दुकानें केवल सीज ही नहीं होंगी, बल्कि गिरफ्तारी भी की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में अवैध रूप से क्लिनिक चला रहे झोलाछापों में हड़कंप मचा हुआ है।
गलत इलाज से हर महीने बिगड़ रहे 10–15 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में हर महीने 10 से 15 ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें गलत दवा या लापरवाही भरे इलाज के कारण मरीजों की हालत गंभीर हो जाती है। कई मामलों में मरीजों को मजबूरी में सरकार...









