Sunday, April 5

Rajasthan

राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में बड़ा धमाका!
Rajasthan

राजस्थान ब्यूरोक्रेसी में बड़ा धमाका!

जयपुर: राजस्थान की सरकारी मशीनरी में एक बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक झटका लगा है। राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली ट्रांसफर कर दिया गया है। यह अचानक निर्णय कई आईएएस अफसरों और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा गया है। केंद्र सरकार की कैबिनेट नियुक्ति समिति (CCS) ने पंत को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव पद पर नियुक्त किया है। वर्तमान में इस मंत्रालय में सीनियर आईएएस अमित यादव कार्यरत हैं, जो 30 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद पंत कार्यभार ग्रहण करेंगे। सचिवालय में दिन में ही आग लगी थी सोमवार को मुख्य सचिव सुधांश पंत ने सचिवालय में कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज की बैठक ली। इस बैठक में कई आईएएस अधिकारी मौजूद थे। पंत ने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पास अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देने के आदेश दिए।बैठक में पंत ने कहा था, “जल्द बड़ा ध...
जयपुर के दुर्गापुरा में लेपर्ड की दस्तक, झालाना सफारी से जुड़े इलाके में बढ़ी सतर्कता
Rajasthan

जयपुर के दुर्गापुरा में लेपर्ड की दस्तक, झालाना सफारी से जुड़े इलाके में बढ़ी सतर्कता

जयपुर: दुर्गापुरा और मालवीय नगर जैसे रिहायशी इलाके फिर से चर्चा में हैं, क्योंकि यहाँ अचानक लेपर्ड की मौजूदगी की खबर आई है। यह इलाके झालाना वन्य क्षेत्र के पास आते हैं, जहां प्रसिद्ध झालाना लेपर्ड सफारी है। सफारी में रहने वाले लेपर्ड कई बार रिहायशी इलाकों तक पहुँच जाते हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बीते 7 अक्टूबर को दुर्गापुरा इलाके में अचानक लेपर्ड घुसने की घटना हुई थी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी गईं। बताया गया कि लेपर्ड गाड़ियों की लाइट देखकर एक घर से दूसरे घर में छलांग लगाता रहा। वन विभाग की टीम अभी भी लेपर्ड की तलाश में जुटी है। क्यों आते हैं लेपर्ड रिहायशी इलाकों में? दरअसल, दुर्गापुरा और मालवीय नगर के पास झालाना लेपर्ड सफारी है। पिछले कुछ सालों में सफारी के विकास के बाद यहां लेपर्ड की संख्या काफी बढ़ गई है। जंगल के पास स्थित रिहायशी इलाके में कभ...
जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, तीन मजदूर मलबे में दबे
Rajasthan

जयपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की दीवार गिरी, तीन मजदूर मलबे में दबे

जयपुर: राजधानी जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। पन्नी गरान मोहल्ले में निर्माणाधीन मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की दीवार अचानक गिरने से मलबे के नीचे तीन मजदूर दब गए। पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मलबे में दबे तीन मजदूरों में से एक को सुरक्षित निकाल लिया गया है और उसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा गया। अन्य दो मजदूरों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। हादसे का वक्त: बताया जा रहा है कि मजदूर बेसमेंट में काम कर रहे थे, तभी दोपहर लगभग 2:30 बजे दीवार और छत का हिस्सा अचानक ढह गया। प्रारंभिक कारण: ACP (माणक चौक) प्रियांश कविया और SHO किशन कुमार यादव ने हादसे के पीछे निर्माण कार्य में लापरवाही की आशंका जताई है। घटना स्थल पर पुलिस ने सुरक्षा कवच कड़ा कर दिया है और जांच जारी है। मलबा हटाने का कार्य: सिविल डि...
तेरे घर के सामने दर्दनाक आत्महत्या: प्रेमिका से झगड़े के बाद युवक ने कार में लगाई आग
Rajasthan

तेरे घर के सामने दर्दनाक आत्महत्या: प्रेमिका से झगड़े के बाद युवक ने कार में लगाई आग

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर के सद्भावना नगर, पावन धाम इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। हरियाणा के बावल निवासी 45 वर्षीय सुरजीत सिंह ने प्रेमिका से झगड़े के बाद अपनी कार में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। धमाके की तेज आवाज सुनकर मौके पर लोग दौड़े, लेकिन तब तक सुरजीत गंभीर रूप से झुलस चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 🔹 झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम पुलिस के अनुसार, सुरजीत सिंह कुछ महीनों से श्रीगंगानगर की गीता नामक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। दोनों लगभग पांच महीने पहले पावन धाम में किराए पर रहने आए थे। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले चार दिनों से दोनों के बीच लगातार विवाद चल रहा था। सोमवार को सुबह करीब 11:15 बजे, सुरजीत अपनी कार लेकर गीता के घर पहुंचा और वहीं कार खड़ी कर दी। थोड़ी देर बाद उसने कार में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ल...
शादी का ये ‘लड्डू’ जिसने भी खाया, पक्का पछताएगा! भरतपुर में 300 किलो मिलावटी घी जब्त
Rajasthan

शादी का ये ‘लड्डू’ जिसने भी खाया, पक्का पछताएगा! भरतपुर में 300 किलो मिलावटी घी जब्त

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में शादियों के सीजन में मिठाइयों पर मिलावटखोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रविवार को 300 किलो घी से भरा टैंकर जब्त किया, जिसे मिलावटी होने का शक है। फिलहाल घी के सैंपल जांच के लिए फूड लैब भेज दिए गए हैं। जांच में यह पता लगेगा कि यह घी कहां-कहां सप्लाई किया जा रहा था और इससे बनी मिठाइयां किस जगह बेची जा रही थीं। 🔹 शहर में सप्लाई, गांव में छापा खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में मिलावटखोरी पर कड़ी निगरानी के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान टीम कुम्हा गांव स्थित एक डेयरी पर गई, जहां से मावा और घी के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान उच्चैन रोड पर एक अन्य डेयरी एंड चिलिंग प्लांट के पास खड़े टैंकर पर टीम की नजर पड़ी। शक के आधार पर टैंकर की तलाशी ली गई और उसमें बड़ी मात्रा में घी पाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार शर्मा न...
चित्तौड़गढ़ में चलती कार में लगी आग, बोनट में भरे मिले 100, 200 और 500 के जले नोट — पुलिस कर रही कार मालिक की तलाश
Rajasthan

चित्तौड़गढ़ में चलती कार में लगी आग, बोनट में भरे मिले 100, 200 और 500 के जले नोट — पुलिस कर रही कार मालिक की तलाश

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में शनिवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक चलती Maruti Swift कार में अचानक आग लग गई। यह घटना रिठोला चौराहे के पास हुई। आग बुझने के बाद जब पुलिस ने वाहन की जांच की तो कार के बोनट के भीतर से बड़ी मात्रा में जली हुई नकदी बरामद हुई, जिसमें 100, 200 और 500 रुपये के नोट शामिल थे। 🔹 बोनट में मिले जले हुए नोटों के ढेर पुलिस टीम ने जब आग पर काबू पाने के बाद वाहन की तलाशी ली, तो बोनट के अंदर से जले हुए नोटों का लगभग 2 किलो 900 ग्राम वजन का ढेर मिला। इनमें ज्यादातर 100, 200 और 500 रुपये के नोट थे।पुलिस का मानना है कि यह अवैध नकदी हो सकती है। पूरी रकम को जब्त कर लिया गया है और अब यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी कार में कहां से और क्यों लाई जा रही थी। 🔹 तीन बजे के आसपास लगी थी आग यह घटना शनिवार दोपहर करीब 3 बजे की है। प्रत्यक्षदर्श...
किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान: कहा— अब मंत्री पद पर रहने की इच्छा नहीं, अगले साल छोड़ सकता हूं पद
Politics, Rajasthan

किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा बयान: कहा— अब मंत्री पद पर रहने की इच्छा नहीं, अगले साल छोड़ सकता हूं पद

जयपुर। राजस्थान में भजनलाल शर्मा सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चा के बीच एक बार फिर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अब उन्हें मंत्री पद पर बने रहने की अधिक इच्छा नहीं है। साथ ही संकेत दिए हैं कि पार्टी के नियमों के तहत उन्हें अगले साल पद छोड़ना पड़ सकता है। प्रदेश में अंता विधानसभा उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच किरोड़ी लाल मीणा के इस बयान ने सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा, “मुझे शुरू से ही मंत्री पद का मोह नहीं रहा। मैं अपने विभाग के कार्यों को पूरी ईमानदारी और तेजी से कर रहा हूं। लेकिन पार्टी और मुख्यमंत्री जो निर्णय लेंगे, वही अंतिम होगा। हो सकता है कि अगले वर्ष मैं 75 वर्ष का हो जाऊं, तो पार्टी की नीति के अनुसार मुझे पद छोड़ना पड़े।” गौरतलब है कि पिछले वर्ष ल...
जयपुर स्टेशन पर मेंटनेंस का असर: दयोदय एक्सप्रेस 8 दिन तक नहीं जाएगी अजमेर, कोटा से ही लौटेगी जबलपुर
Rajasthan

जयपुर स्टेशन पर मेंटनेंस का असर: दयोदय एक्सप्रेस 8 दिन तक नहीं जाएगी अजमेर, कोटा से ही लौटेगी जबलपुर

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना – कई ट्रेनों का रूट और समय बदला, जानें पूरा शेड्यूलजयपुर/कोटा। राजस्थान में रेलवे के पुनर्विकास और मेंटनेंस कार्यों के चलते यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक ट्रेनों की आवाजाही में बदलावों का सामना करना पड़ेगा। जयपुर स्टेशन पर इंटरलिंकिंग और एयर कंकॉर्स (फेज-2) का काम चल रहा है, जिसके कारण कई प्रमुख ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त की गई हैं। सबसे बड़ा असर जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस पर पड़ा है। यह ट्रेन 21 नवंबर से 28 नवंबर तक कोटा से आगे नहीं जाएगी। यानी, यह अब कोटा से ही जबलपुर के लिए लौटेगी। अजमेर के यात्रियों को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि पहले से ही इस रूट पर ट्रेनों की संख्या सीमित है। रेलवे के मुताबिक, जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास के तहत यार्ड में बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं। इसलिए ट्रेनों की संचालन व्यवस्था अस्थायी रूप से ...
अंता उपचुनाव में गरजे गहलोत — “नरेश मीणा कहीं से भी पिस्टल का लाइसेंस मांगे, न मिले!”
Rajasthan

अंता उपचुनाव में गरजे गहलोत — “नरेश मीणा कहीं से भी पिस्टल का लाइसेंस मांगे, न मिले!”

कोटा/बारां।अंता विधानसभा उपचुनाव में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। रविवार को मांगरोल कस्बे में हुई आमसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नरेश मीणा पर तीखा हमला बोलते हुए प्रशासन को सख्त संदेश दिया।गहलोत ने बारां के कलेक्टर से सीधे कहा — “मैं कलेक्टर साहब से कहना चाहता हूं, चाहे नरेश मीणा कहीं से भी अप्लाई करे, इसे पिस्टल या बंदूक का कोई लाइसेंस नहीं दिया जाना चाहिए।” गहलोत ने कहा कि नरेश मीणा अभी नौजवान है, और कुछ लोग उसे भड़का रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा — “अगर इसने किसी की कनपटी पर पिस्टल रखकर गोली चला दी, तो जिंदगीभर जेल में भुगतना पड़ेगा। मैं नहीं चाहता कि यह अपनी जिंदगी बर्बाद करे।” “आदिवासियों को भड़काया जा रहा है” सभा के दौरान गहलोत ने नरेश मीणा पर आरोप लगाया कि वह आदिवासी समाज को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनीति क...
भीलवाड़ा में अंधविश्वास से मासूम की दर्दनाक मौत: मां ने ही नौ महीने के बच्चे को गर्म सलाखों से दागा, पुलिस करेगी कार्रवाई
Rajasthan

भीलवाड़ा में अंधविश्वास से मासूम की दर्दनाक मौत: मां ने ही नौ महीने के बच्चे को गर्म सलाखों से दागा, पुलिस करेगी कार्रवाई

भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के ईरांस गांव में रहने वाले दंपती के नौ महीने के मासूम को निमोनिया के इलाज के बहाने उसकी ही मां ने अंधविश्वास के चलते गर्म सलाखों से दाग दिया, जिससे बच्चे की हालत गंभीर हो गई। उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तीन दिन तक इलाज के बावजूद रविवार को मासूम ने दम तोड़ दिया। 🔹 घटना का विवरण सदर थाना क्षेत्र के ईरांस गांव में बीमार बच्चे को सर्दी-जुकाम और निमोनिया होने के कारण उसकी मां ने परंपरागत अंधविश्वास के चलते इलाज के नाम पर यह दर्दनाक कदम उठाया। गर्म सलाखों से दागने के बाद बच्चे की स्थिति और बिगड़ गई और तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने हर संभव कोशिश की, लेकिन मासूम की जान नहीं बच सकी। 🔹 पुलिस ने दर्ज किया मामला सदर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई ने बताया कि घटना के बाद म...