Monday, June 29

Rajasthan

सीकर में कड़ाके की ठंड में भीषण सड़क हादसा, रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर 3 की मौत, 2 गंभीर घायल
Rajasthan, State

सीकर में कड़ाके की ठंड में भीषण सड़क हादसा, रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

    सीकर: रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने जिले में हड़कंप मचा दिया। लांपुवा गांव के पास स्विफ्ट कार और सवारी वाहन की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतनी तेज़ी से हुआ कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।   रींगस थाने के एएसआई सांवताराम गुर्जर के अनुसार, सवारी वाहन चालक अजय देवंदा (रींगस निवासी) मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं स्विफ्ट कार में सवार गौरव सैनी और अजय सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान अजय सैनी ने जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या तीन हो गई।   स्विफ्ट कार में कुल चार युवक सवार थे, जबकि सवारी वाहन में केवल चालक ही मौजूद था। हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पत...
राजस्थान में अफसर-नेता टकराव! मंत्री, सांसद और विधायक अफसरों से नाराज, प्रशासनिक बदलाव की संभावना
Rajasthan, State

राजस्थान में अफसर-नेता टकराव! मंत्री, सांसद और विधायक अफसरों से नाराज, प्रशासनिक बदलाव की संभावना

    जयपुर। राजस्थान में नौकरशाही और जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ता टकराव सरकार के कामकाज पर सीधा असर डाल रहा है। हाल ही में कई घटनाओं में IAS और IPS अफसरों के रवैये से मंत्री, सांसद और विधायक नाराज नजर आए हैं। शिकायतें सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तक पहुंची हैं और कहा जा रहा है कि जल्द ही प्रशासनिक स्तर पर बदलाव की संभावना है।   मंत्री और कलेक्टर का विवाद   वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने हाल ही में सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा को फटकार लगाई थी। मंत्री ने आरोप लगाया कि कलेक्टर भ्रष्टाचारियों का समर्थन कर रहे हैं। यह घटना तब हुई जब मंत्री शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर रहे थे। नाराज मंत्री ने कहा, “आप अपनी मर्जी से सीकर जिले को चलाइए, मैं जा रहा हूं।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।   सांसदों और कलेक्टरों की टकराहट   प्रतापगढ़ की जिला कलेक्टर...
स्टीयरिंग छोड़ पान मसाला बनाता रहा चालक, पलटी स्लीपर बस जालोर में भीषण हादसा दंपती समेत तीन की मौत, 12 से अधिक यात्री गंभीर घायल
Rajasthan, State

स्टीयरिंग छोड़ पान मसाला बनाता रहा चालक, पलटी स्लीपर बस जालोर में भीषण हादसा दंपती समेत तीन की मौत, 12 से अधिक यात्री गंभीर घायल

          जालोर। राजस्थान के जालोर जिले में नेशनल हाईवे-325 पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आहोर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक निजी स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर पलट गई। हादसे के वक्त अधिकांश यात्री गहरी नींद में थे।   नींद में थे यात्री, अचानक पलट गई बस   रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच गवरी गांव और गुड़ा बालोतान के बीच तेज रफ्तार बस अचानक बेकाबू हो गई और नीम के पेड़ से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्री इधर-उधर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस में फंस गए, जिन्हें शीशे तोड़कर बाहर निकाला गया।   सांचौर से करौली जा रही थी बस   आहोर थाना प्रभारी करण सि...
अश्लील वीडियो बनाकर वकील से 40 लाख की उगाही, हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश बाड़मेर पुलिस ने युवती व उसके साथी को किया गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की आशंका
Rajasthan, State

अश्लील वीडियो बनाकर वकील से 40 लाख की उगाही, हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश बाड़मेर पुलिस ने युवती व उसके साथी को किया गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क की आशंका

    बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक वकील को हनीट्रैप में फंसाकर उससे 40 लाख रुपये की मांग करने वाली युवती और उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप है।   विश्वास जीतकर रची गई साजिश   पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती ने पहले पीड़ित वकील से जान-पहचान बढ़ाई और विश्वास में लेकर मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू कर दिया गया।   धमकी देकर मांगे 40 लाख रुपये   पीड़ित वकील का आरोप है कि आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने क...
कोटा को नए साल का ‘महाउपहार’: 1 लाख से ज्यादा लोग घड़ियाल सेंचुरी के बंधन से हुए मुक्त
Rajasthan, State

कोटा को नए साल का ‘महाउपहार’: 1 लाख से ज्यादा लोग घड़ियाल सेंचुरी के बंधन से हुए मुक्त

  कोटा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से कोटा के करीब 40 हजार घरों और 1 लाख से ज्यादा लोगों को नए साल पर बड़ा तोहफा मिला है। हैंगिंग ब्रिज से कोटा बैराज तक के 732 हेक्टेयर क्षेत्र को अब चंबल घड़ियाल अभ्यारण्य से मुक्त कर दिया गया है।   1972 में घड़ियालों के संरक्षण के लिए इस क्षेत्र को आबादी प्रतिबंधित घोषित किया गया था। इसके कारण गुमानपुरा, सकतपुरा, शिवपुरा, नयागांव और किशोरपुरा समेत कई इलाकों में घर-दुकानों के पट्टे, नए भवन निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य पर रोक लग गई थी।   ओम बिरला के प्रयासों से नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ (NBWL) ने क्षेत्र को डिनोटिफाई किया, जिसके बाद राजस्थान सरकार ने भी इसे घड़ियाल सेंचुरी से मुक्त करने का आदेश जारी किया। 23 दिसंबर 2025 को राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी गई।   मुक्त हुए क्षेत्र:   किशोरपुरा: 208.56 ह...
जैसलमेर: पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, सरकारी आवास पर मिली लाश
Rajasthan, State

जैसलमेर: पुलिस कॉन्स्टेबल ने सर्विस रिवॉल्वर से की आत्महत्या, सरकारी आवास पर मिली लाश

    जैसलमेर: पुलिस लाइन में तैनात कॉन्स्टेबल नरेंद्र मीणा (30) ने शनिवार सुबह अपनी ही सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर खून से लथपथ पाया गया।   घटना का हाल सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता के संकेत नहीं मिले हैं। कमरे का दरवाजा खटखटाने पर कोई जवाब न मिलने पर तोड़ा गया, जहाँ कॉन्स्टेबल का शव पड़ा मिला।   परिजनों की अनुपस्थिति बताया जा रहा है कि नरेंद्र मीणा कुछ दिन से अकेले रह रहे थे, जबकि उनका परिवार सवाई माधोपुर गया हुआ था। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके जैसलमेर पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।   जांच जारी पुलिस ने सर्विस रिवॉल्वर जब्त कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुसा...
परासिया ‘कफ सिरप कांड’: 22 बच्चों की मौत और 4500 पन्नों की अधूरी चार्जशीट, परिजन पुलिस कार्रवाई से नाराज
Rajasthan, State

परासिया ‘कफ सिरप कांड’: 22 बच्चों की मौत और 4500 पन्नों की अधूरी चार्जशीट, परिजन पुलिस कार्रवाई से नाराज

    छिंदवाड़ा: परासिया में जहरीले कफ सिरप कांड में शुक्रवार को SIT ने न्यायालय में 4500 पन्नों की फाइनल चार्जशीट पेश की। चार्जशीट में कई महत्वपूर्ण साक्ष्य अभी शामिल नहीं हो सके हैं, जिससे पीड़ित परिवारों में नाराजगी व्याप्त है।   22 बच्चों की मौत और जांच की अधूरी तस्वीर इस घातक कांड में 22 बच्चों की किडनी फेलियर के कारण मौत हुई। एसआईटी अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन जांच के दायरे में कई अन्य संदिग्ध चेहरे अब भी शामिल हैं। पीड़ित परिवारों के वकील संजय पटोरिया का कहना है कि इतने बड़े और संवेदनशील मामले में पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी रही है। चार्जशीट में अब भी अहम वैज्ञानिक और चिकित्सकीय साक्ष्य शामिल नहीं हैं, जो न्याय के लिए आवश्यक हैं।   जांच में सामने आया गंभीर तथ्य जांच में यह पाया गया कि अगस्त 2025 के अंतिम सप्ताह से बीमार बच्चे डॉ. प्रवीण स...
फतेहपुर में तापमान 1 डिग्री के करीब, राजस्थान में सर्दी का कहर जारी
Rajasthan, State

फतेहपुर में तापमान 1 डिग्री के करीब, राजस्थान में सर्दी का कहर जारी

    जयपुर/फतेहपुर: राजस्थान में जनवरी की शुरुआत में ही सर्दी ने तेज तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मावठ के बाद शेखावाटी और सरहदी जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि घना कोहरा छाया रहा।   कोहरे और ठंड ने बढ़ाई ठिठुरन शेखावाटी और सरहदी जिलों में ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण आमजन का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सुबह खुले में रखा पानी जमा पाया गया और खेत-खलिहानों पर ओस की बूंदें बर्फ की हल्की परत में तब्दील नजर आईं। लोग गरम कपड़ों में लिपटे हुए दिखाई दिए और अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिशें की गईं।   सीकर, झुंझुनूं और चूरू में विजिबिलिटी घटकर 40 मीटर तक सीकर जिले में लगातार बदलों का आवागमन और घना कोहरा चल रहा है। चूरू, झुंझुनूं और सीकर में घना कोहरा छाया, जिससे विजिबिल...
राजस्थान: बालोतरा और बाड़मेर जिलों की सीमाओं में बड़ा बदलाव, प्रशासनिक पुनर्गठन हुआ लागू
Rajasthan, State

राजस्थान: बालोतरा और बाड़मेर जिलों की सीमाओं में बड़ा बदलाव, प्रशासनिक पुनर्गठन हुआ लागू

    बालोतरा/बाड़मेर: राजस्थान सरकार ने बालोतरा और बाड़मेर जिलों की सीमाओं में संशोधन करते हुए नई प्रशासनिक संरचना को लागू कर दिया है। नए आदेश के अनुसार, बालोतरा जिले में गुड़ामालानी और धोरीमन्ना उपखंड शामिल किए गए हैं, जबकि बायतू उपखंड अब बाड़मेर जिले में शामिल हुआ है। इसके अलावा, बायतू की दो तहसील—गिड़ा और पाटोदी—बालोतरा जिले में समाहित की गई हैं।   इस बदलाव के बाद बालोतरा जिले की प्रशासनिक संरचना अब इस प्रकार है:   उपखंड: बालोतरा, सिणधरी, सिवाना, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी तहसील: पचपदरा, कल्याणपुर, गिड़ा, पाटोदी, सिणधरी, सिवाना, समदड़ी, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी उपतहसील: जसोल, दूदवा, सवाऊ पदमसिंह, हीरा की ढाणी, पादरू   बाड़मेर जिले की नई संरचना इस प्रकार है:   उपखंड: बाड़मेर, गडरा रोड, चौहटन, रामसर, बायतू, सेड़वा, शिव तहसील: बाड़मेर, बाड़मेर ग्रामीण, ब...
राजस्थान की खाप पंचायत का तुगलकी फरमान: उदयपुर के परिवार की बंद हुई रोज़ी-रोटी
Rajasthan, State

राजस्थान की खाप पंचायत का तुगलकी फरमान: उदयपुर के परिवार की बंद हुई रोज़ी-रोटी

  उदयपुर: राजस्थान के वीरपुरा गांव में एक खाप पंचायत ने ऐसा विवादित फैसला लिया है, जिसने पूरे इलाके में हलचल और डर का माहौल पैदा कर दिया है। ओगणा पंचायत समिति की इस खाप पंचायत ने रतनलाल पटेल और उनके परिवार का हुक्का-पानी बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही गांव वालों को चेतावनी दी गई है कि इस परिवार से किसी भी तरह का सहयोग करने पर भारी जुर्माना देना होगा।   पंचायत का फरमान: पंचायत ने सार्वजनिक घोषणा के माध्यम से आदेश दिया है कि अगर कोई व्यक्ति इस परिवार से बातचीत करता है या उनकी किराने की दुकान से सामान खरीदता है, तो उस पर 5,100 रुपए का जुर्माना लगेगा। इसके अलावा परिवार को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सहयोग करने पर 11,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।   गोचर भूमि विवाद के चलते बहिष्कार: रतनलाल पटेल ने बताया कि उन पर और उनके परिवार पर गोचर भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप ...