Monday, June 29

Rajasthan

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी नियम बदले: वाहनों में अब दोनों तरफ डैश कैमरा अनिवार्य
Rajasthan, State

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सफारी नियम बदले: वाहनों में अब दोनों तरफ डैश कैमरा अनिवार्य

सवाई माधोपुर (सम्ब्रत चतुर्वेदी) – राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पर्यटक सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सफारी वाहनों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। अब सभी जिप्सी और कैंटर वाहनों में दोनों दिशाओं में रिकॉर्डिंग करने वाला उच्च गुणवत्ता वाला डैश कैमरा अनिवार्य होगा। डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया कि यह निर्णय चीफ वाइल्ड लाइफ के निर्देशों के अनुरूप लिया गया है। डैश कैमरा लगाने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सफारी के दौरान वाहन कभी भी टाइगर या अन्य वन्यजीवों के अत्यधिक नजदीक न जाए। कैमरा लगाकर देना होगी सूचना आदेश में वाहन मालिकों को निर्देश दिया गया है कि वे जल्द से जल्द अपने वाहनों में डैश कैमरा स्थापित करें और इसकी जानकारी पर्यटन कार्यालय को दें। इससे नियमों की प्रभावी निगरानी संभव होगी। वन विभाग पूरे सिस्टम की मॉनीटरिंग करेगा और जरूरत पड़ने पर फुटेज के आधार...
राजस्थान में मिड डे मील योजना में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला, एसीबी ने दर्ज किया मामला
Rajasthan, State

राजस्थान में मिड डे मील योजना में 2000 करोड़ से अधिक का घोटाला, एसीबी ने दर्ज किया मामला

    जयपुर (संब्रत चतुर्वेदी/रामस्वरूप लामरोड़): राजस्थान में मिड डे मील योजना में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जांच की और भारी अनियमितताएं पाए जाने पर कॉनफैड (CONFED) के अधिकारियों और निजी फर्मों के खिलाफ केस दर्ज किया।   एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता ने बताया कि मिड डे मील योजना के तहत स्कूलों में कॉनफैड के माध्यम से विभिन्न फर्मों द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। जांच में सामने आया कि कोविड काल के दौरान, स्कूलें बंद रहने के बावजूद, योजना में बड़ा घोटाला हुआ। स्कूली विद्यार्थियों को खाद्यान्न देने के लिए दाल, तेल, मसाले आदि से युक्त कॉम्बो पैक आपूर्ति करने का दावा किया गया, लेकिन वास्तविक क्रियान्वयन में भारी अनियमितताएं हुईं।   आरोपियों में शामिल: एसीबी ने कॉनफैड के ...
उदयपुर के फाइव स्टार होटल में निजता उल्लंघन: 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया
Rajasthan, State

उदयपुर के फाइव स्टार होटल में निजता उल्लंघन: 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया

  उदयपुर: राजस्थान की उपभोक्ता अदालत ने उदयपुर स्थित फाइव स्टार होटल लीला पैलेस को मेहमान की निजता भंग करने के मामले में 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि होटल प्रबंधन मेहमानों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने में विफल रहा, जो सेवा में गंभीर कमी के दायरे में आता है।   क्या हुआ घटना के दिन?   मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता अपने पत्नी के साथ होटल में ठहरे हुए थे। इसी दौरान होटल के हाउसकीपिंग स्टाफ ने मास्टर-की का उपयोग करते हुए बिना किसी अनुमति के उनके कमरे में प्रवेश कर लिया। इस घटना से कपल की निजता का गंभीर उल्लंघन हुआ।   सुनवाई में यह तथ्य भी सामने आया कि घटना के समय कमरे के बाहर सीसीटीवी कैमरा चालू नहीं था, जिससे होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे। कमरे का किराया करीब 55 हजार रुपये था। शिकायतकर्ता ने अदालत में दलील दी कि हो...
तवायफ की चतुराई के आगे नतमस्तक हुए महाराज! जानिए जैसलमेर किले से जुड़ी रोचक कहानी
Rajasthan, State

तवायफ की चतुराई के आगे नतमस्तक हुए महाराज! जानिए जैसलमेर किले से जुड़ी रोचक कहानी

  जैसलमेर: राजस्थान के ऐतिहासिक जैसलमेर किले से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी आज भी लोगों के बीच प्रचलित है। यह कहानी है एक नर्तकी की चतुराई और महाराज के सामने उसकी समझदारी से हार मानने की। यह किस्सा जैसलमेर किले के बाहर स्थित गड़ीसर झील के पास बने टीलों की पोल का है, जिसका निर्माण राजदरबार की एक गणिका, टीलो बाई ने करवाया था।   टीलो की पोल का निर्माण   यह किस्सा जैसलमेर किले के निर्माण से जुड़ा हुआ है। जब जैसलमेर के महाराज गड़सी सिंह जी ने किले का निर्माण शुरू किया, तो उन्होंने किले के बाहर एक प्रवेश द्वार बनवाया, जिसे टीलों की पोल के नाम से जाना जाता है। यह पोल टीलो नाम की एक गणिका (नर्तकी) ने अपने सम्मान में बनवाया था। टीलो बाई, जो महाराज के दरबार की एक सम्मानित नर्तकी थीं, उनके संरक्षण में थीं। राजशाही के दौरान राजा कलाकारों को सम्मान और आश्रय देते थे, और टीलो को भी महाराज ...
राजस्थान हाईकोर्ट ने शनिवार कार्यदिवस के आदेश की समीक्षा के लिए पांच न्यायाधीशों की समिति गठित की
Rajasthan, State

राजस्थान हाईकोर्ट ने शनिवार कार्यदिवस के आदेश की समीक्षा के लिए पांच न्यायाधीशों की समिति गठित की

  जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा महीने में दो शनिवार को कार्यदिवस घोषित किए जाने के आदेश के खिलाफ वकीलों के विरोध के बाद, अब इस आदेश की समीक्षा की जाएगी। हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर पुनर्विचार करने के लिए पांच वरिष्ठ न्यायाधीशों की एक समिति गठित की है। समिति अपनी रिपोर्ट निर्धारित समयसीमा में प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय हाईकोर्ट की पूर्ण पीठ द्वारा लिया जाएगा।   वकीलों के विरोध के बाद लिया गया निर्णय   शनिवार को कार्यदिवस बनाए जाने के आदेश पर प्रदेशभर के वकील नाराज थे और उन्होंने विरोध जताया था। कई जगहों पर वकीलों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान भी किया था। बार एसोसिएशन ने यह मांग की थी कि इस आदेश पर पुनर्विचार किया जाए क्योंकि इससे न्यायिक कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं के कार्य-जीवन संतुलन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।   पांच न्यायाधीशों की समिति करेगी समीक्षा...
NCR के बढ़ते वायु प्रदूषण पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा घिरे, अलवर, भिवाड़ी, नीमराना और भरतपुर पर फोड़ा ठीकरा
Rajasthan, State

NCR के बढ़ते वायु प्रदूषण पर राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा घिरे, अलवर, भिवाड़ी, नीमराना और भरतपुर पर फोड़ा ठीकरा

  जयपुर: दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान और पंजाब में पॉल्यूशन कंट्रोल से जुड़ी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में स्पष्ट किया कि प्रदूषण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं।   समीक्षा में राजस्थान के अलवर, भिवाड़ी, नीमराना और भरतपुर पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन शहरों में सार्वजनिक परिवहन की कमी है, इसलिए इलेक्ट्रिक बसों की प्राथमिकता से खरीद और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के तेजी से विस्तार के निर्देश दिए गए हैं।   भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी और नीमराना में अव्यवस्थित ट्रक पार्किंग पर कार्रवाई करने और शहरों में ट्रैफिक डी-कंजेशन व सड़क पुनर्विकास योजनाओं पर निगरानी बढ़ाने के भी आदेश दिए।   पंजाब के संदर्भ में मंत्री ...
राजस्थान को मिलने वाली है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मार्च से दौड़ेगी दिल्ली–अहमदाबाद रूट पर
Rajasthan, State

राजस्थान को मिलने वाली है पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मार्च से दौड़ेगी दिल्ली–अहमदाबाद रूट पर

    जयपुर। राजस्थान में पहली बार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का आगमन होने की उम्मीद है। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन मार्च तक दिल्ली–अहमदाबाद मार्ग पर जयपुर, अजमेर और आबू रोड से होकर चल सकती है।   देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से असम के गुवाहाटी के बीच जल्द ही शुरू होने वाली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा दिल्ली में की थी। मंत्री ने बताया कि गुवाहाटी और हावड़ा के बीच यह नई स्लीपर ट्रेन यात्रियों के लिए सुविधा और तेज़ी दोनों सुनिश्चित करेगी।   राजस्थान में यह ट्रेन जयपुर, अजमेर और आबू रोड से होकर संचालित होगी। इसके शुरू होने के बाद यह अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए आश्रम एक्सप्रेस का एक बेहतर विकल्प साबित होगी। साथ ही, मध्यरात्रि में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी नई सुविधा उपलब्ध होगी। ...
हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का जोरदार विरोध, महापंचायत में जुटेंगे हजारों लोग
Rajasthan, State

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का जोरदार विरोध, महापंचायत में जुटेंगे हजारों लोग

    हनुमानगढ़ (NBT डेस्क): जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठीखेड़ा में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री निर्माण को लेकर किसानों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। इसी क्रम में आज संगरिया में एक बड़ी महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें हजारों किसानों के जुटने का दावा किया जा रहा है।   महापंचायत को देखते हुए जिला प्रशासन ने संगरिया में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 600 से अधिक पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगवाया गया है। एहतियातन आज रात्रि तक इंटरनेट सेवाएं भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।   किसानों की मांगें और आंदोलन किसानों की प्रमुख मांगें प्रस्तावित फैक्ट्री के लिए किया गया एमओयू रद्द करने और आंदोलन के दौरान दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने की हैं। उनक...
सचिन पायलट के सपोर्टर्स ने सारा को दी खास उपाधि, कहा- नारी शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक
Rajasthan, State

सचिन पायलट के सपोर्टर्स ने सारा को दी खास उपाधि, कहा- नारी शक्ति और नेतृत्व का प्रतीक

    जयपुर: राजस्थान के नामचीन नेता सचिन पायलट इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में यूथ कांग्रेस की ‘अरावली बचाओ रैली’ में उन्होंने अपने बेटे आरान पायलट के साथ मार्च निकाला। इस रैली के बाद आरान के राजनीतिक डेब्यू को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं।   इस बीच, सचिन पायलट की पूर्व पत्नी सारा अब्दुल्ला को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सुनिल चौधरी ने ट्विटर (एक्स) पर सारा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें नारी शक्ति और नेतृत्व का सशक्त प्रतीक बताया।   शादी और परिवार   सचिन पायलट और सारा की शादी 15 जनवरी 2004 को हुई थी। दोनों के दो बेटे हैं—आरान और विहान। मीडिया रिपोर्ट्स में 2014 में दावा किया गया था कि दोनों अलग हो चुके हैं, जबकि तलाक का खुलासा उन्होंने 2023 में विधानसभा चुनाव के दौरान अपने हलफनामे में किया।   सारा अब्दुल्ला नेशनल...
कौन हैं आर सी चौधरी, जिन्होंने MPLADS फंड पर BJP को घेरा, छाप डाली पूरी लिस्ट
Politics, Rajasthan, State

कौन हैं आर सी चौधरी, जिन्होंने MPLADS फंड पर BJP को घेरा, छाप डाली पूरी लिस्ट

  राजस्थान में एमपीएलएडीएस (MPLADS) फंड को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय द्वारा राजस्थान कांग्रेस के तीन सांसदों पर आरोप लगाने के बाद अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीजेपी को इस मुद्दे पर जवाब देते हुए फंड के इस्तेमाल से संबंधित बीजेपी सांसदों की पूरी लिस्ट पोस्ट कर दी है।   बीजेपी पर हमला अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा था कि राजस्थान से चुने गए तीन कांग्रेसी सांसद अपने उच्चाधिकारियों को खुश करने के लिए एमपीएलएडीएस फंड से बाहरी राज्यों में विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने इसे राजस्थान की जनता के साथ धोखा करार दिया था। इसके जवाब में कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी ने बीजेपी की दोगली राजनीति का खुलासा करते हुए कहा कि भाजपा के कई सांसदों ने भी बाहरी राज्यों में फंड से विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंन...