पंचायत चुनाव से पहले नागौर में हनुमान बेनीवाल का बड़ा सियासी दांव: किसानों के समर्थन में 10 जनवरी को विशाल रैली
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव की सरगर्मी बढ़ने के साथ ही नागौर की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और सांसद हनुमान बेनीवाल ने पंचायत चुनाव से पहले किसानों के मुद्दों को केंद्र में रखते हुए बड़ा सियासी कदम उठाया है। 10 जनवरी को रियांबड़ी में प्रस्तावित विशाल किसान रैली को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
हनुमान बेनीवाल की सियासत से जुड़ी पांच बड़ी बातें:
रैली के लिए प्रशासन से अनुमति
आरएलपी कार्यकर्ताओं और किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा से मुलाकात कर 10 जनवरी को होने वाली रैली की अनुमति मांगी। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को बताया कि सांसद हनुमान बेनीवाल किसानों के समर्थन में रैली को संबोधित करेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए...










