Wednesday, June 17

This slideshow requires JavaScript.

सिंधिया परिवार के 40,000 करोड़ के संपत्ति विवाद में अब राजीनामा, जानें वसुंधरा राजे की संपत्ति

 

This slideshow requires JavaScript.

 

ग्वालियर के सिंधिया परिवार का करीब 15 वर्षों से लंबित बहुचर्चित संपत्ति विवाद अब समाधान की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस विवाद में राजीनामा देने की तैयारी कर ली है।

 

संपत्ति विवाद की शुरुआत और हालात

वर्ष 2010 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की बेटियों ने अपने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ अदालत में दावा दायर किया था। उनका तर्क था कि पैतृक संपत्ति में बेटियों का भी समान अधिकार है। मामला पहले जिला अदालत में चला और 2017 में ग्वालियर हाईकोर्ट पहुंचा। पिछले साल सितंबर में अदालत ने सभी पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के निर्देश दिए थे। अब अदालत ने राजीनामे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त 30 दिन का समय दिया है।

 

विवादित संपत्तियाँ

संपत्ति विवाद में शामिल हैं:

 

ग्वालियर का जयविलास पैलेस (12.40 लाख वर्गफुट, अनुमानित कीमत 10,000 करोड़ रुपये)

शिवपुरी का माधव विलास पैलेस, हैप्पी विलास, और जॉर्ज कैसल कोठी

उज्जैन का कालियादेह पैलेस

दिल्ली का ग्वालियर हाउस और सिंधिया विला

पुणे का पद्म विलास पैलेस, वाराणसी का सिंधिया घाट, गोवा का विठोबा मंदिर

 

अगली सुनवाई 10 फरवरी 2026 को होने वाली है। माना जा रहा है कि बढ़ी हुई समय-सीमा में सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यह विवाद आपसी सहमति से सुलझ सकता है।

 

वसुंधरा राजे की संपत्ति कितनी है?

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कुल संपत्ति 4.09 करोड़ रुपये है। इसमें उनके पास 3 किलो 179 ग्राम सोने और लगभग 15 किलो चांदी के आभूषण शामिल हैं। नकद राशि के रूप में उनके पास 1.29 लाख रुपये हैं। जयपुर के इंदिरा गांधी नगर क्षेत्र में उनका 3,530 वर्गफुट का प्लॉट है, जिसकी अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई गई है। वर्तमान में उनके पास कोई निजी मकान या कार नहीं है।

 

सिंधिया परिवार के इस लंबे समय से चले आ रहे विवाद के हल होने की दिशा में अब कदम तेजी से बढ़ रहे हैं, और सभी की निगाहें अदालत की अगली सुनवाई पर टिकी हुई हैं।

 

 

Leave a Reply