नागौर का ‘विस्फोटक’ नेटवर्क बेनकाब: 10 टन बारूद के पीछे नर्सिंगकर्मी का हाथ SIT का बड़ा खुलासा, अस्पताल की नौकरी की आड़ में दो साल से चल रहा था अवैध कारोबार
नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में 10 टन विस्फोटक (बारूद/अमोनियम नाइट्रेट) बरामद होने के मामले में SIT की जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अवैध विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क में एक नर्सिंगकर्मी भी शामिल था, जो अस्पताल में नौकरी की आड़ लेकर पिछले दो वर्षों से विस्फोटक सामग्री की अवैध सप्लाई कर रहा था। इस मामले में SIT ने चार बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।
इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
हरसौर में मिला था 10 टन विस्फोटक, SIT की कार्रवाई तेज
बताया गया कि 24 जनवरी को नागौर के हरसौर क्षेत्र में 10 टन विस्फोटक बरामद किया गया था। इस मामले को गंभीर मानते हुए SIT को जांच सौंपी गई, जिसके बाद लगातार पूछताछ और दस्तावेजी जांच के आधार पर अवैध नेटवर्क की परतें खुलने लगीं।
‘सफेद कोट’ में चल रहा था मौत का कारोबार
...










