Wednesday, December 31

फिरोजपुर में एनआरआई की कमर में रखी पिस्टल से चली गोली, दर्दनाक मौत

 

This slideshow requires JavaScript.

फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ, जिसमें एक एनआरआई की अपनी ही पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई। घटना तब घटी जब मृतक सोफे से उठ रहे थे और उनकी कमर में रखी लोडेड पिस्टल से अचानक गोली चल गई।

 

घटना में मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरपिंदर हाल ही में अपने गांव धानी सुचा सिंह लौटे थे। वह अपने एक रिश्तेदार के साथ सोफे पर बैठे हुए थे। जैसे ही वह सोफे से उठे, उनके कमर में रखी पिस्टल अचानक चल गई और गोली उनके पेट में जा लगी।

 

गोली चलने की आवाज सुनते ही घरवाले तुरंत दौड़े और हरपिंदर को अस्पताल ले गए। उन्हें पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए बठिंडा रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

 

पुलिस ने बताया कि हरपिंदर हाल ही में विदेश से लौटे थे। उनकी हाल ही में शादी हुई थी और उनकी दो साल की एक बेटी है। घटना के बाद हरपिंदर के पिता दर्शन सिंह का बयान दर्ज किया गया। फिरोजपुर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 194 के तहत मामले की जांच शुरू कर दी और शव को परिवार को सौंप दिया गया।

 

इस हादसे ने हरपिंदर के परिवार और ग्रामीणों में गहरा शोक पैदा कर दिया है।

 

 

Leave a Reply