Tuesday, June 23

Punjab & Hariyana

नायब सैनी और भगवंत मान की बैठक, सकारात्मक माहौल में तय हुई आगे की बातचीत
Punjab & Hariyana, State

नायब सैनी और भगवंत मान की बैठक, सकारात्मक माहौल में तय हुई आगे की बातचीत

चंडीगढ़: सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच चल रहे लंबे समय के विवाद के बीच दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SYL मुद्दे पर चर्चा की। बैठक के बाद दोनों नेता मीडिया के सामने आए और अधिकारियों के स्तर पर आगे चर्चा जारी रखने और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाने पर सहमति जताई। हरियाणा के सीएम ने कहाहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बैठक के बाद कहा, “सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हम बैठे। सार्थक और सकारात्मक बातचीत हुई। इससे पहले भी सीआर पाटिल की अध्यक्षता में चर्चा हुई थी, जहां भी सकारात्मक माहौल रहा। अब निर्णय लिया गया है कि आने वाले समय में हमारे अधिकारी स्तर पर बात-चीत करेंगे और जो समाधान निकलेगा, उस पर आगे बढ़ेंगे।” पंजाब के सीएम ने कही यह बातपंजाब के म...
जर्मन शेफर्ड को 24 घंटे बालकनी में बांधकर रखने का मामला, डॉग लवर्स ने PFA से मदद मांगी
Punjab & Hariyana, State

जर्मन शेफर्ड को 24 घंटे बालकनी में बांधकर रखने का मामला, डॉग लवर्स ने PFA से मदद मांगी

फरीदाबाद: सेक्टर-23 की एक सोसायटी में एक जर्मन शेफर्ड डॉग को लगातार बालकनी में बांधकर रखने और कथित रूप से प्रताड़ित किए जाने का वीडियो सामने आया है। डॉग लवर्स ने मामले में पशु अधिकार संरक्षण संस्था PFA से हस्तक्षेप की मांग की है, जबकि जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया जा रहा है। सोसायटी के एक निवासी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लगभग 4–5 साल का जर्मन शेफर्ड डॉग पिछले करीब एक साल से 24 घंटे बालकनी में ही बंधा रहता है। सर्दी, गर्मी या बारिश में भी इसे खुले में नहीं छोड़ा जाता और न ही मालिक इसे घुमाने ले जाता है। सिर्फ एक छोटी खिड़की के जरिए ही इसे खाना दिया जाता है। डॉग की हालत चिंताजनकस्थानीय डॉग लवर्स का कहना है कि इस लगातार प्रताड़ना के कारण डॉग कमजोर और मानसिक तनाव में है। हाल ही में कड़कड़ाती ठंड और बारिश में भी इसे बालकनी में ही बांधा रखा गया। अगर समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया ग...
ठंड से बचने के लिए आग लगाकर सोए पांच युवक, तीन की मौत – एक की दो महीने पहले हुई थी शादी
Punjab & Hariyana, State

ठंड से बचने के लिए आग लगाकर सोए पांच युवक, तीन की मौत – एक की दो महीने पहले हुई थी शादी

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर आग लगाकर सोना पांच युवकों को भारी पड़ गया। सोमवार को ढंडूर गांव स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में आग और धुएँ से दम घुटने के कारण तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अनुज, अमरजीत, शिवा, संजय और साहिल पांच दिन पहले ही फैक्ट्री में काम करने आए थे। गणतंत्र दिवस की छुट्टी के कारण सोमवार को फैक्ट्री में काम नहीं था और सभी पांच कमरे में सोए हुए थे। बेसुध पाए गए युवकसोमवार दोपहर करीब 1 बजे तक कमरे से कोई हलचल न होने पर पास के क्वार्टर में रहने वाले कर्मचारी आशुतोष ने खिड़की से झांककर देखा, तो सभी पांच युवक बेसुध हालत में पड़े थे। कर्मचारियों ने खिड़की का शीशा तोड़कर पानी डालने की कोशिश की। इस दौरान अनुज, साहिल और अमरजीत की मौत हो चुकी थी, जबकि शिवा और संजय की सांसें ...
गुरुग्राम: 23 वर्षीय युवती का अपहरण, कीचड़ में फंसी स्कॉर्पियो छोड़कर आरोपी फरार – पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार
Punjab & Hariyana, State

गुरुग्राम: 23 वर्षीय युवती का अपहरण, कीचड़ में फंसी स्कॉर्पियो छोड़कर आरोपी फरार – पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे गुरुग्राम के अरावली क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट लेपर्ड ट्रेल से 23 वर्षीय युवती के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया। रविवार तड़के एक फूड वेंडर ने युवती को जबरन अपनी स्कॉर्पियो में बैठाया और शहर में इधर-उधर घुमाते हुए सुनसान पहाड़ी इलाके में ले गया। जांच में सामने आया कि वाहन कीचड़ भरे रास्ते में फंस गया। इस दौरान युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस टीम ने तुरंत पहुंचकर युवती को सुरक्षित बाहर निकाला। जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने गाड़ी किसी अन्य फूड वेंडर से उधार ली थी। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस उसके मालिक तक पहुंची, जिन्होंने बताया कि आरोपी ने कार शराब खरीदने के बहाने ली थी। कुछ ही घंटों में गिरफ्तारीपुलिस ने तीन अलग-अलग टीमें गठित कर केवल कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान 25 वर्षीय गौरव भाटी क...
करनाल मंदिर में हुई लव मैरिज, लड़का नाबालिग निकला – पुलिस ने दुल्हन और पंडित पर दर्ज की FIR
Punjab & Hariyana, State

करनाल मंदिर में हुई लव मैरिज, लड़का नाबालिग निकला – पुलिस ने दुल्हन और पंडित पर दर्ज की FIR

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के निर्मल विहार इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी की, लेकिन जांच में पता चला कि लड़का नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने लड़की, शादी कराने वाले पंडित और गवाहों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। मामला 13 जनवरी का है, जब लड़का और लड़की सीतामाई चौकी पहुंचे और पुलिस को बताया कि उन्होंने मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। पुलिस ने दोनों के दस्तावेजों की जांच की, तो पता चला कि लड़के की उम्र शादी के समय लगभग 20 साल 2 महीने थी, जबकि लड़की 22 साल की थी। इस कारण लड़के को नाबालिग माना गया और यह विवाह कानूनी दृष्टि से मान्य नहीं है। लड़की ने अपने बयान में कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। पंडित कमलकांत ने शादी कराई और विवाह प्रमाण पत्र भी जारी किया। जांच के बाद मामला संरक्षण व बाल विवाह निषेध अधिकारी के पास भेजा गया।...
नवजोत सिंह सिद्धू का वीडियो संदेश “जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए” – क्या फिर थामेंगे BJP का हाथ?
Punjab & Hariyana, State

नवजोत सिंह सिद्धू का वीडियो संदेश “जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए” – क्या फिर थामेंगे BJP का हाथ?

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का हालिया सोशल मीडिया संदेश राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस नेतृत्व की हालिया बैठक से उन्हें बाहर रखा जाना और उनके वीडियो संदेश ने पार्टी के भीतर उनकी उपेक्षा और नाराज़गी की चर्चाओं को और हवा दे दी है। सिद्धू ने लगभग 20 सेकंड के इस वीडियो में बगीचे में चाय का कप थामे शांत मुद्रा में कहा, “गुरु, ज़िंदगी से थोड़ी वफ़ा कीजिए, जो नहीं मिला उसे दफा कीजिए, हर कोई नहीं है आपके काबिल, अकेले बैठकर चाय का मज़ा लीजिए।” उनके इस कथन को कांग्रेस नेतृत्व से मिली अनदेखी के प्रति असंतोष के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल, दो दिन पहले कांग्रेस हाईकमान ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की थी। इस बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के अलावा वरि...
राष्ट्रपति के साथ फहराया तिरंगा, हरियाणा की बेटी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर ने किया गौरव बढ़ाया
Punjab & Hariyana, State

राष्ट्रपति के साथ फहराया तिरंगा, हरियाणा की बेटी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर ने किया गौरव बढ़ाया

    चंडीगढ़/दिल्ली: हरियाणा के कसनी गांव की बेटी फ्लाइट लेफ्टिनेंट अक्षिता धनकर ने 77वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के सशस्त्र बलों में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रतीक बन गईं। यह पल उनके समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिचायक है।   अक्षिता धनकर कौन हैं? अक्षिता धनकर का जन्म हरियाणा के कसनी गांव में हुआ। उनके पिता भी भारतीय वायु सेना में सेवा कर चुके हैं। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) में शामिल होकर कैडेट सार्जेंट मेजर (CSM) का पद प्राप्त किया। स्कूल और कॉलेज के दिनों में उनका अनुशासन और नेतृत्व क्षमता उन्हें भारतीय वायु सेना में शामिल होने की दिशा में प्रेरित करती रही।   सेना में शामिल होने का सफर अक्षिता ने वायु सेना सामान्य प्रवेश परीक्षा (AFCAT) उत्तीर्ण की और मैसूर स्थित वायु से...
‘हम केवल अदालत के प्रति जवाबदेह’ आतिशी–कपिल मिश्रा विवाद में पंजाब डीजीपी का दिल्ली विधानसभा को स्पष्ट जवाब
Punjab & Hariyana, State

‘हम केवल अदालत के प्रति जवाबदेह’ आतिशी–कपिल मिश्रा विवाद में पंजाब डीजीपी का दिल्ली विधानसभा को स्पष्ट जवाब

चंडीगढ़।गुरु तेग बहादुर से जुड़ी कथित टिप्पणी के वीडियो को लेकर आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी और भाजपा नेता कपिल मिश्रा के बीच चल रहे विवाद में अब संवैधानिक टकराव के संकेत सामने आने लगे हैं। इस मामले में दिल्ली विधानसभा द्वारा भेजे गए नोटिस पर पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सख्त और स्पष्ट जवाब दिया है। डीजीपी ने कहा है कि पंजाब पुलिस की जवाबदेही केवल न्यायालयों के प्रति है, न कि किसी विधानसभा के प्रति। डीजीपी गौरव यादव का यह जवाब 21 जनवरी को पंजाब सरकार के गृह विभाग के माध्यम से दिल्ली विधानसभा को भेजा गया। जालंधर की पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने भी इसी आशय का जवाब दाखिल किया है। अपने लिखित जवाब में डीजीपी ने स्पष्ट किया कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर पूरी तरह कानून के दायरे में है। उन्होंने कहा कि संज्ञेय अपराध की स्थिति म...
बारिश ने थामा रफ्तार का पहिया, दिल्ली–जयपुर हाईवे पर लंबा जाम वीकेंड पर घर लौट रहे लोग फंसे, गुरुग्राम–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर घंटों रेंगते रहे वाहन
Punjab & Hariyana, State

बारिश ने थामा रफ्तार का पहिया, दिल्ली–जयपुर हाईवे पर लंबा जाम वीकेंड पर घर लौट रहे लोग फंसे, गुरुग्राम–दिल्ली एक्सप्रेसवे पर घंटों रेंगते रहे वाहन

गुरुग्राम/दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम के करवट लेते ही शुरू हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सर्दी के मौसम की पहली बारिश के चलते दिल्ली–जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर भीषण जाम लग गया। शाम के समय कार्यालयों से लौट रहे और वीकेंड पर घर जाने वाले हजारों लोग ट्रैफिक में फंसकर रह गए। दोपहर बाद शुरू हुई बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन बढ़ गई, जिससे वाहनों की गति धीमी हो गई। देखते ही देखते गुरुग्राम और दिल्ली को जोड़ने वाले एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई किलोमीटर तक कारें, बसें और ट्रक रेंगते नजर आए, जिससे महाजाम जैसे हालात बन गए। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव इस साल के पहले सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुआ है। बारिश से जहां हवा की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं शाम के समय यह बारिश यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन गई। ...
गिनती न लिख पाने पर पिता की हैवानियत, चार वर्षीय बच्ची की पीट-पीटकर हत्या हादसे की कहानी गढ़ी, बेटे की गवाही से खुला राज
Punjab & Hariyana, State

गिनती न लिख पाने पर पिता की हैवानियत, चार वर्षीय बच्ची की पीट-पीटकर हत्या हादसे की कहानी गढ़ी, बेटे की गवाही से खुला राज

फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां गणित की पढ़ाई के दौरान चार वर्षीय मासूम बच्ची को उसके ही पिता ने इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी मौत हो गई। आरोप है कि बच्ची 1 से 50 तक की गिनती सही ढंग से नहीं लिख पाई थी, जिससे नाराज होकर पिता ने उसे बेलन से बार-बार पीटा। घटना फरीदाबाद के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के झाड़सेंतली गांव की है। मृत बच्ची की पहचान वंशिका (उम्र लगभग साढ़े चार वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी पिता कृष्णा जायसवाल (31) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले का निवासी है और परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपी ने मामले को दबाने के लिए अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि बच्ची खेलते समय सीढ़ियों से गिर गई है। इसके बाद माता-पिता बच्ची को बेहोशी की हालत में बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृ...