‘हम सिर्फ अदालत के प्रति जवाबदेह’—आतिशी–कपिल मिश्रा विवाद पर पंजाब के डीजीपी का दिल्ली विधानसभा को जवाब
गुरु तेग बहादुर से जुड़ी कथित टिप्पणी और उससे जुड़े वीडियो विवाद को लेकर दिल्ली विधानसभा और पंजाब पुलिस के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। इस मामले में दिल्ली विधानसभा द्वारा जारी नोटिस के जवाब में पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने स्पष्ट किया है कि पंजाब पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह कानून के अनुरूप है और पुलिस केवल अदालतों के प्रति जवाबदेह है, किसी विधानसभा के प्रति नहीं।
कानून के तहत दर्ज हुई एफआईआर
पंजाब के डीजीपी ने अपने जवाब में कहा कि जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर पूरी तरह वैधानिक है। संज्ञेय अपराध की स्थिति में एफआईआर दर्ज करना पुलिस का अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आतिशी से जुड़े कथित ‘डॉक्टर्ड’ वीडियो क्लिप को लेकर पुलिस ने कानून के अनुसार ही कार्रवाई की है।
विधानसभा विशेषाधिकार पर उठाए स...










