मेरठ-दिल्ली नमो भारत ट्रेन शुरू: जानें टिकट, महिलाओं और बच्चों से जुड़ी हर सुविधा
मेरठ/दिल्ली: मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सरायकाले खां तक नमो भारत ट्रेन सर्विस शुरू हो गई है। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी अवसर पर पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो का भी शुभारंभ किया और मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो का निरीक्षण किया।
82 किलोमीटर लंबा यह दिल्ली-मेरठ गलियारा यात्रियों को साहिबाबाद, गाजियाबाद, मोदीनगर और मेरठ जैसे प्रमुख शहरों से तेज़ी से जोड़ता है। दिल्ली से मेरठ तक का सफर अब केवल 55 मिनट में पूरा होगा।
नमो भारत ट्रेन से जुड़े प्रमुख सवाल और जवाब
बच्चों की मुफ्त यात्रा: 90 सेंटीमीटर लंबाई से कम बच्चों को बगैर टिकट यात्रा की अनुमति है।
पालतू जानवर: पालतू जानवरों के साथ यात्रा की अनुमति नहीं है।
स्टेशन पर पार्किंग: पांच नमो भारत स्टेशनों पर वाहन पार्किंग सुविधा उपलब्ध है; बाकी स्टेश...










