बांके बिहारी मंदिर में मचा हंगामा: श्रद्धालुओं और पुलिस में भिड़ंत, चले लात-घूंसे – चार गिरफ्तार, स्थिति अब सामान्य
मथुरा। विश्वप्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा से पहले मंगलवार को दर्शन के दौरान अफरातफरी मच गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और अव्यवस्था के बीच प्रवेश को लेकर पुलिसकर्मियों और भक्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। मंदिर परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी और हंगामे का माहौल बना रहा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर काबू पाया।
भीड़ और अव्यवस्था से बढ़ा तनावजानकारी के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर पहुंचे थे। सुबह से ही प्रवेश द्वार पर भारी भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान एटा जिले के अलीगंज से आए चार श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।
भीड़ अधिक होने और व्यवस्था बिगड़ने से बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से हाथापाई शुरू हो गई। ...










