एक हार, मुसीबतें बेशुमार: राबड़ी देवी को 3 साल बाद 39, हार्डिंग रोड का आवास भी खाली करना पड़ सकता है
पटना/अशोक कुमार शर्मा: बिहार की राजनीति में हमेशा बदलाव का दौर चलता रहता है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद की राह में लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब राबड़ी देवी की नई रिहायश 39, हार्डिंग रोड का भविष्य भी अनिश्चित नजर आ रहा है। अगर 2028 तक राजद के विधान परिषद में संख्या बल घटा, तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष का पद और इसी पद के आधार पर मिला आवास भी छोड़ना पड़ सकता है।
नेता प्रतिपक्ष का पद और आवास खतरे मेंअभी राबड़ी देवी बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं। विधान परिषद में कुल 75 सदस्य हैं और नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए दल के सदस्य कम से कम 9 होने चाहिए। वर्तमान में राजद के पास 15 सदस्य हैं। लेकिन जुलाई 2028 तक राजद के 10 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त होने के कारण केवल 5 सदस्य रह जाएंगे। अगर आगामी द्विवार्षिक चुनावों में राजद को एक भी सीट नहीं मिलती, तो राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष...









