चेहरे-गले पर चाकू से वार, अस्त-व्यस्त थे कपड़े, शव के पास पड़ा था मासूम… बस्ती की हैवानियत हिला देगी
Basti Woman Brutality Killed: बस्ती में हैवानियत के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला सिद्धार्थनगर की रहने वाली थी। उसके चेहरे और गले पर चाकू से वार किया गया।बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र से ऐसी हैवानियत का मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। महिला की हैवानियत के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सिद्धार्थनगर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के चेहरे और गले पर चाकू से वार किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव के पास से आपत्तिजनक सामान मिला है। साथ ही, महिला के शव से कुछ ही दूरी पर लावारिश हालत में मासूस पड़ा मिला। दरअसल, लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास बगीचे में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के हालात को देखकर दंग रह गई।
बस्ती में महिला के शव क...










