Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

चेहरे-गले पर चाकू से वार, अस्त-व्यस्त थे कपड़े, शव के पास पड़ा था मासूम… बस्ती की हैवानियत हिला देगी

Basti Woman Brutality Killed: बस्ती में हैवानियत के बाद महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला सिद्धार्थनगर की रहने वाली थी। उसके चेहरे और गले पर चाकू से वार किया गया।

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र से ऐसी हैवानियत का मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। महिला की हैवानियत के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है। सिद्धार्थनगर की रहने वाली 30 वर्षीय महिला के चेहरे और गले पर चाकू से वार किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शव के पास से आपत्तिजनक सामान मिला है। साथ ही, महिला के शव से कुछ ही दूरी पर लावारिश हालत में मासूस पड़ा मिला। दरअसल, लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास बगीचे में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के हालात को देखकर दंग रह गई।

This slideshow requires JavaScript.

बस्ती में महिला के शव के पास शराब की बोतलें, गिलास और अन्य आपत्तिजनक सामान के पड़े होने की बात सामने आई है। महिला सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली थी। वह दो साल के बेटे के साथ बहन के घर जाने के लिए निकली थी। महिला का पति बांसी के एक होटल में बावर्ची का काम करता है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बांसी जाने के लिए निकली थी।
बांसी में रहती है बहन
बांसी में महिला की छोटी बहन रहती है। उसके साथ दो वर्ष का बेटा भी था। रात होने पर भी जब महिला घर नहीं लौटी तो पति परेशान हो गया। पत्नी को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। पत्नी को ढूंढ़ते हुए वह उसकी बहन के घर पर पहुंचा तो वह वहां भी नहीं मिली। थक-हारकर वह घर लौट आया।

गुरुवार सुबह बस्ती के रुधौली स्थित लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कॉलेज के पास बगीचे में एक महिला का शव पड़ा कुछ लोगों ने देखा। शव खून से सना हुआ था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

जांच में मिले सामान
पुलिस ने शव और आसपास जांच शुरू की। वहां पुलिस को पानी की बोतल, डिस्पोजल ग्लास, नमकीन की पन्नी और शराब की बोतल मिली। महिला की चप्पल भी पास में ही पड़ी थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। यह उसके साथ हुई हैवानियत की गवाही दे रहा था। मामले की सूचना महिला के पति को दी गई। पति दो बच्चों और मां के साथ रुधौली थाने पहुंचा। महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी के तौर पर की।

महिला का शव के मिलने के बाद दो साल के बच्चे की बात सामने आई। उसकी खोजबीन शुरू हुई। बच्चा बुधवार की रात रुधौली में मिला। उसे कुछ लोगों ने पुलिस को सौंप दिया।

राहगीर को मिला मासूस
महिला के साथ घर से निकला मासूम बुधवार की रात करीब 9 बजे घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर लावारिस हालत में एक राहगीर कारे मिला। वह अपने बारे में कुछ नहीं बता पा रहा था। काफी प्रयास के बाद भी पुलिस उसकी कोई पहचान नहीं कर पाई। पहले पुलिस ने बच्चे को थाने में रखने से मना कर दिया। बाद में दबाव डाले जाने पर उसे थाने में रखा गया। गुरुवार को महिला का शव मिलने के बाद परिजन थाने पहुंचे तो उन्होंने बच्चे को पहचाना। बच्चा स्वस्थ हालत में था। इसके बाद भी उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

गहरे सदमे में परिवार
महिला के साथ हैवानियत और हत्या की घटना के बाद पूरा परिवार गहरे सदमे में है। उसके तीनों बच्चे अब अपनी मां को ढूंढ़ रहे हैं। महिला कई घरों में जाकर काम करती थी। बुधवार को वह अपनी सास से कहा कि बहन के घर जा रही हूं, कहकर घर से छोटे बेटे के साथ निकली थी। पुलिस ने महिला के पति के साथ मिलकर घटना की जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

एएसपी श्यामकांत का कहना है कि महिला की हत्या को लेकर सभी एंगल से जांच की जा रही है। आशनाई से भी मामला जुड़ता दिख रहा है। हत्या का केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ होगी। वहीं, बस्ती बाल कल्याण समिति ने रुधौली थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

Leave a Reply