पुरानी संस्कृति और मॉडर्न साइंस का संगम है सनातन धर्म: श्री श्री रविशंकर
आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने कहा कि सनातन धर्म की वास्तविक शक्ति उसकी प्राचीन परंपराओं और आधुनिक विज्ञान के संतुलन में निहित है। बेंगलुरु से सटे जिगनी–हरोहल्ली रोड स्थित इंदलवाड़ी गांव में आयोजित एक विशाल सत्संग में हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रकृति संरक्षण और जीवन मूल्यों पर जोर दिया।
उन्होंने कहा,"मॉडर्न साइंस और पुरानी संस्कृति का मेल ही सनातन धर्म की नींव है। जमीन, भाषा, मिट्टी और पानी की रक्षा करना हम सबका फर्ज है।"
योग है हर समस्या का समाधान
गुरुदेव ने बढ़ती शारीरिक और मानसिक बीमारियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तनाव, गुस्सा और अवसाद जैसी समस्याओं का समाधान योग और मेडिटेशन के माध्यम से संभव है।
उन्होंने कहा,"गुस्सा हमें कमजोर बनाता है। जीवन में मजबूत इरादा और संतुलन बनाने के लिए योग और मेडिटेशन जरूरी है।"
उ...










