15 वरिष्ठ एवं 40 युवा हॉकी खिलाड़ी होंगे सम्मानीत श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट के तत्वावधान में 7 नवंबर को
इन्दौर 7 नवंबर को भारतीय हॉकी राष्ट्रीय महासंघ के गठन के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाया जाएगा। 7 नवंबर 1925 को ही ग्वालियर में हॉकी के लिए एक राष्ट्रीय महासंघ का आधिकारिक रूप से गठन किया गया था, जिसके बाद भारतीय हॉकी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
इस ऐतिहासिक अवसर श्री गीता रामेश्वरम ट्रस्ट द्वारा इन्दौर के 15 वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी सर्व श्री अशोक कुमार यादव, डी. के. तिवारी, सरवर खान, मंजु संकत, बुद्धराम यादव, मोहनसिंह दिखित, पूनमचंद यादव, राजकुमार यादव, उजागरसिंह, बाबुलाल यादव, सतीश गुप्ता, रामनारायण अग्रवाल, श्रीमती शुभारंजन चटर्जी, ओ.पी. पारीख एवं 40 युवा खिलाडियों को सम्मानित किया जाएगा।
उक्त जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद सत्यनारायण पटेल, मदन परमालिया एवं संयोजक संतोष यादव एडव्होकेट ने बताया कि शहर में पहली बार हॉकी को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर ट्रस्ट के संरक्षक ...









