Wednesday, February 4

State

साइकिल से गांव-गांव जाकर SIR पर जागरूकता फैला रहे SP विधायक फहीम इरफान
Politics, State, Uttar Pradesh

साइकिल से गांव-गांव जाकर SIR पर जागरूकता फैला रहे SP विधायक फहीम इरफान

बिलारी (मुरादाबाद), संवाददाता।बिलारी से समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान इन दिनों अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के अनोखे अभियान को लेकर चर्चा में हैं। विधायक फहीम इरफान ग्रामीण इलाकों में साइकिल से घर-घर पहुंचकर मतदाताओं को SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं। ग्राम शाहपुर में निकाली गई साइकिल यात्रा के दौरान वे सबसे पहले बूथ पर पहुंचे और बीएलओ-बीलए के साथ बैठकर SIR प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। बीएलओ केपी सिंह ने बताया कि सभी गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं और उन्हें वापस लेने का कार्य जारी है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि 9 दिसंबर से पहले अपने गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को सौंप दें। साथ ही कहा कि यदि प्रपत्र भरने में कोई दिक्कत आती है तो तुरंत बीएलए या कैंप कार्यालय से संपर्क करें, ताकि समय रहते समाधान हो सके।...
बिहार की सत्ता में ‘बराबरी की जंग’: स्पीकर की कुर्सी पर JDU अड़ी, BJP भी चाहती वही ‘हथियार’—NDA में शुरू हुई अंदरूनी खींचतान
Bihar, Politics, State

बिहार की सत्ता में ‘बराबरी की जंग’: स्पीकर की कुर्सी पर JDU अड़ी, BJP भी चाहती वही ‘हथियार’—NDA में शुरू हुई अंदरूनी खींचतान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को मिली बंपर जीत के बाद जहां एक ओर जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर सत्ता के महत्वपूर्ण पदों को लेकर नई रस्साकशी खुलकर सामने आने लगी है। अब लड़ाई ‘बड़े-छोटे भाई’ की नहीं, बल्कि बराबरी के हिस्सेदारी की बन चुकी है। NDA के भीतर सबसे बड़ा विवाद इस बात पर है कि विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) किस पार्टी का होगा और डिप्टी सीएम पद किसे मिलेगा। JDU ‘स्पीकर’ की कुर्सी पर अड़ी – BJP भी चाहती वही सत्ता की चाबी एनडीए के भीतर इस समय सबसे बड़ी तकरार विधानसभा अध्यक्ष के पद को लेकर है। JDU हर हाल में स्पीकर की कुर्सी अपने पास रखना चाहती है वहीं BJP 2020 की व्यवस्था कायम रखना चाहती है, जिसमें स्पीकर बीजेपी कोटे से था कहने वाले इसे नीतीश कुमार की आंतरिक रणनीति और जिद भी बता रहे हैं। JDU जानती है कि स्पीकर की कुर्सी सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि ऐसा शक्तिशाली हथिया...
गाजीपुर: घर से निकली 10–10 फीट की ‘नाग-नागिन’ की जोड़ी, गूंजती फुंफकार से दहशत, दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जंगल में छोड़ा गया
State, Uttar Pradesh

गाजीपुर: घर से निकली 10–10 फीट की ‘नाग-नागिन’ की जोड़ी, गूंजती फुंफकार से दहशत, दो घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद जंगल में छोड़ा गया

गाजीपुर: सुहवल थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मंगलवार दोपहर अचानक अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के अंदर से करीब 10-10 फीट लंबे दो किंग कोबरा (नर और मादा) निकल आए। फुफकारती हुई इस खतरनाक जोड़ी को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। नाग-नागिन की तेज़, गरजदार फुंफकार दूर तक सुनाई दे रही थी, जिससे कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था। कुछ ही मिनटों में घर के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए। दो घंटे का रोमांचक रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया सूचना पर क्षेत्रीय वन अधिकारी जे.एस.पी. वर्मा के नेतृत्व में वन निरीक्षक अशोक कुमार यादव, वन सहायक अजीत कुमार राय, दारा राय, वन रक्षक समुद्दीन सहित टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया गया। उन्हें अलग-अलग कंटेनरों में सील कर पहले थाने लाया गया। बाद में ताड़ीघाट जंगल में गंगा नदी किनारे उनके प्राकृतिक आ...
धर्मांतरण विवाद: सरकारी स्कूल में शिक्षिका पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डालने का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Madhya Pradesh, State

धर्मांतरण विवाद: सरकारी स्कूल में शिक्षिका पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डालने का आरोप, पुलिस जांच शुरू

छिंदवाड़ा: जिले के जुन्नारदेव क्षेत्र के बिलावर कला गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में धर्मांतरण को लेकर गंभीर विवाद खड़ा हो गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के कई छात्रों ने शिक्षिका सीमा मैथ्यूज और छात्रावास अधीक्षक नरेंद्र उईके के खिलाफ थाना जुन्नारदेव में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। छात्रों का आरोप है कि कक्षा में उन्हें बार-बार ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और पारंपरिक आस्था-मान्यताओं से दूर रहने का दबाव बनाया जा रहा है। कक्षा में ईसाई धर्म की बातें करने का आरोप शिकायत के मुताबिक, शिक्षिका सीमा मैथ्यूज पढ़ाई के दौरान अक्सर ईसाई धर्म से जुड़ी बातें करती हैं और आदिवासी छात्रों को अपनी "पुरानी परंपरा" छोड़ देने की नसीहत देती हैं। छात्रों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा था, लेकिन अब दबाव बढ़ने के कारण उन्होंने शिकायत करने का निर्णय लिया। टीका-कलावा लगाने पर रो...
अब राजस्थान से भी खुलेगा समुद्र का रास्ता! जालोर में बनेगा देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट, अरब सागर से होगा सीधा कनेक्शन
Rajasthan, State

अब राजस्थान से भी खुलेगा समुद्र का रास्ता! जालोर में बनेगा देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट, अरब सागर से होगा सीधा कनेक्शन

जालोर। मरुस्थलीय राजस्थान अब समुद्री व्यापार की दुनिया में नया इतिहास रचने जा रहा है। सड़क और एयर कनेक्टिविटी के बाद अब प्रदेश को समुद्र का रास्ता भी मिलने वाला है। जालोर जिले में देश का पहला इनलैंड सी पोर्ट बनाया जा रहा है, जो सीधे कांडला पोर्ट और आगे अरब सागर से जुड़ जाएगा। यह 262 किलोमीटर लंबा जलमार्ग सिर्फ एक परियोजना नहीं, बल्कि राजस्थान की औद्योगिक क्रांति 2.0 का प्रारंभ माना जा रहा है। इस मेगा प्रोजेक्ट पर 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक खर्च प्रस्तावित है। जालोर से अरब सागर तक ‘वाटर कॉरिडोर’ — बदल जाएगा उद्योगों का भूगोल इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत कच्छ की खाड़ी के माध्यम से जहाज़ सीधे जालोर तक पहुंच सकेंगे। जलमार्ग के विकसित होते ही राजस्थान समुद्री रास्तों से जुड़कर देश के प्रमुख लॉजिस्टिक हब की श्रेणी में शामिल हो जाएगा।सरकारी सूत्रों के अनुसार—“यह वॉटर कॉरिडोर राजस्थान को...
जयमाला स्टेज पर दनादन फायरिंग: खिलाड़ी जोड़े ने दिखाई ‘भौकाल’, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
State, Uttar Pradesh

जयमाला स्टेज पर दनादन फायरिंग: खिलाड़ी जोड़े ने दिखाई ‘भौकाल’, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मेरठ। सरधना क्षेत्र में आयोजित एक भव्य विवाह समारोह में मंगलवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेज पर मौजूद दो खिलाड़ियों ने अचानक हर्ष फायरिंग कर दी। अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और रोहतक के राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग खिलाड़ी साहिल भारद्वाज सात फेरों के बंधन में बंधे, लेकिन उनकी जयमाला की रस्म एक नाटकीय मोड़ ले आई। जैसे ही दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे, दोनों ने हातों में दोनाली बंदूक उठाई और मेहमानों के सामने लगातार फायरिंग कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे पहले तो ‘शो ऑफ’ समझा, लेकिन अगली ही सेकंड बंदूक के तेज रिकॉइल ने सभी को दहला दिया। सौभाग्य से कोई घायल नहीं हुआ। रिकॉइल से झटकी बंदूक, मेहमान बोले– ‘ये कैसी खिलाड़ी मानसिकता?’ वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि फायरिंग के दौरान बंदूक अचानक नीचे झटक गई, जिससे मंच पर मौजूद कई लोग घबरा गए। कुछ मेहमानों ने इस हरकत को गैर-...
कई किलो रुद्राक्ष धारण कर केलिकुंज आश्रम पहुंचे श्री श्री 1008 कालिदास महाराज, प्रेमानंद महाराज को किया दंडवत, भेंट में लाए पवित्र प्रसाद
State, Uttar Pradesh

कई किलो रुद्राक्ष धारण कर केलिकुंज आश्रम पहुंचे श्री श्री 1008 कालिदास महाराज, प्रेमानंद महाराज को किया दंडवत, भेंट में लाए पवित्र प्रसाद

मथुरा। श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम में मंगलवार को एक अत्यंत भावपूर्ण और विशिष्ट आध्यात्मिक संगम देखने को मिला, जब तपस्वी महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बाबा कालिदास कृष्णानंद परमहंस महाराज संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे। अपने पूरे शरीर पर कई किलो रुद्राक्ष धारण किए कालिदास महाराज के आगमन ने आश्रम में विशेष वातावरण बना दिया। दंडवत प्रणाम और स्नेहिल आलिंगन का आध्यात्मिक क्षण आश्रम पहुंचते ही कालिदास महाराज ने प्रेमानंद महाराज को भूमि पर लेटकर दंडवत प्रणाम किया। इसके प्रत्युत्तर में प्रेमानंद महाराज ने भी दंडवत प्रणाम कर उन्हें स्नेहपूर्वक गले लगाया। यह दृश्य उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भावुक और दिव्य क्षण बन गया। कालिदास महाराज ने कुर्सी पर न बैठकर जमीन पर ही आसन ग्रहण किया और काफी देर तक संत-परंपरा, आध्यात्मिक ऊर्जा और साधना मार्ग पर चर्चा की। पवित्र उपहारों की भेंट ...
कानपुर में होटल में भीषण आग, धुएं से घिरी तीसरी-चौथी मंजिल पर फंसे 10 लोग – दमकल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
State, Uttar Pradesh

कानपुर में होटल में भीषण आग, धुएं से घिरी तीसरी-चौथी मंजिल पर फंसे 10 लोग – दमकल ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

कानपुर। शहर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित काहूकोठी में मंगलवार देर रात एक होटल में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। आग पहली मंजिल के स्टोर रूम से भड़की और देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों में घना धुआं फैल गया। तीसरी और चौथी मंजिल पर ठहरे 10 लोग धुएं के गुबार के बीच फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, होटल में मचा हड़कंप सूत्रों के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट से लगी जिसने तेजी से फैलकर दूसरी मंजिल तक लपटें पहुंचा दीं। तीसरी मंजिल पर 20 और चौथी मंजिल पर दो परिवार रह रहे थे। चारों तरफ धुआं भर जाने से लोग घबरा गए। कुछ लोगों ने खिड़की से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन होटल कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घने धुएं और संकरी गली के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मुश्किल...
दिल्ली कार ब्लास्ट: जैश-ए-मोहम्मद फिदायीन का वीडियो जारी, इमरान मसूद के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज
Politics, State, Uttar Pradesh

दिल्ली कार ब्लास्ट: जैश-ए-मोहम्मद फिदायीन का वीडियो जारी, इमरान मसूद के बयान पर राजनीतिक घमासान तेज

नई दिल्ली/लखनऊ। राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए कार ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े फिदायीन डॉ. उमर मोहम्मद नबी का वीडियो बयान सामने आने के बाद पूरे राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई है। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा हमलावर को “भटका हुआ युवक” बताने पर सियासत और गर्मा गई है। बीजेपी ने इस बयान पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का पलटवार—“इंडी एलायंस का घोषित एजेंडा” बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इमरान मसूद पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि एक आतंकवादी के प्रति सहानुभूति प्रकट करना कांग्रेस और इंडी एलायंस की “वोट बैंक राजनीति” का हिस्सा है।उन्होंने कहा—“इमरान मसूद एक फिदायीन के लिए करुणा दिखा रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, इंडी एलायंस के कई नेता पहले भी आतंकियों के पक्ष में बयान देते रहे हैं। मजहबी तुष्टिकरण इनके राजनीतिक स्वभाव का हिस्सा बन चुका है।” ...
‘मर जाऊंगा लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा’ — 40 मिनट की मुठभेड़ में ढेर हुआ छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा चार घंटे बाद हुई पहचान, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता
Chhattisgarh, State

‘मर जाऊंगा लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा’ — 40 मिनट की मुठभेड़ में ढेर हुआ छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सली हिडमा चार घंटे बाद हुई पहचान, सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता

रायपुर।छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के सबसे कुख्यात चेहरे और 1 करोड़ से अधिक इनामी माओवादी मादवी हिडमा को सुरक्षाबलों ने आंध्र प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया। संगठन में सबसे खतरनाक माने जाने वाले हिडमा पर 26 बड़े हमलों में शामिल होने का आरोप था। वह अक्सर कहा करता था— "मैं मर जाऊंगा लेकिन सरेंडर नहीं करूंगा।" आखिरकार 40 मिनट की जबरदस्त गोलीबारी में उसका सफर खत्म हो गया। उसकी पत्नी राजे भी इस ऑपरेशन में मारी गई। दो दिन पहले मिला था इनपुट सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को हिडमा की मौजूदगी का पता दो दिन पहले ही चल गया था। लंबे समय से बीमार चल रहे हिडमा ने छत्तीसगढ़ छोड़कर आंध्र प्रदेश में गुप्त रूप से शरण ले रखी थी। वह इलाज की तैयारी में था और उसके साथ सिर्फ कुछ भरोसेमंद लोग और उसकी पत्नी मौजूद थीं।आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति, जो हिडमा की मदद कर रहा था, उसी ने सूचना सुरक्षाबलों तक पहुं...