Wednesday, February 4

अबकी बार रांची में खलखो Vs खलखो: बीजेपी की रोशनी से कांग्रेस की रमा का मुकाबला

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनावों की सियासी हलचल तेज हो गई है और रांची में मुकाबला अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। इस बार रांची मेयर पद के लिए दो ‘खलखो’ चेहरे आमने-सामने होंगे। भाजपा समर्थित रोशनी खलखो का सामना कांग्रेस समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो से होगा।

This slideshow requires JavaScript.

झारखंड बीजेपी की कोर कमेटी ने नौ नगर निगमों के मेयर और परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम अंतिम रूप दे दिए हैं। रांची नगर निगम से रोशनी खलखो को उम्मीदवार बनाया गया है, जो 4 फरवरी को नामांकन भरेंगी। वहीं, पूर्व मेयर रमा खलखो ने भी अपनी दावेदारी पेश कर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

नगर निकाय चुनाव की जंग
राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और उपाध्यक्ष रेखा वर्मा की उपस्थिति में हुई बैठक में उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। धनबाद से संजीव अग्रवाल, देवघर से रीता चौरसिया, हजारीबाग से सुदेश चंद्रवंशी और अन्य शहरों के लिए क्षेत्रीय समीकरणों के अनुसार उम्मीदवार चुने गए हैं। पार्टी ने कहा कि संगठन पूरी एकजुटता के साथ समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए काम करेगा।

बीजेपी समर्थित प्रमुख उम्मीदवार:

  • रांची नगर निगम: रोशनी खलखो

  • धनबाद नगर निगम: संजीव अग्रवाल

  • देवघर नगर निगम: रीता चौरसिया

  • आदित्यपुर नगर निगम: प्रभाषिणी कालुंडिया

  • चास नगर निगम: अविनाश कुमार

  • मानगो नगर निगम: बबीता सिंह

  • मेदिनीनगर नगर निगम: अरुणा शंकर

  • हजारीबाग नगर निगम: सुदेश चंद्रवंशी

  • गिरिडीह नगर निगम: डॉ. शैलेंद्र चौधरी

रोशनी Vs रमा
रोशनी खलखो वही उम्मीदवार हैं, जिन्होंने निकाय चुनाव समय पर कराने के लिए हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ी थी। वहीं, कांग्रेस समर्थित पूर्व मेयर रमा खलखो ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को अपनी ताकत बताते हुए 3 फरवरी को नामांकन भरा। रांची की राजनीति में यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों ही उम्मीदवारों का परिवार और सियासी प्रभाव लंबे समय से जिले में मजबूत रहा है।

भाजपा ने अन्य नगर निगमों में भी प्रत्याशियों को बूथ मैनेजमेंट और जनसंपर्क तेज करने के निर्देश दिए हैं, ताकि चुनाव में मजबूत जीत सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply