मायावती ने बताई दिल्ली में टाइप-8 बंगले के पीछे की वजह, 31 साल पुराने गेस्ट हाउस कांड का किया जिक्र
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली में उन्हें टाइप-8 बंगला अलॉट किए जाने की पृष्ठभूमि और 1995 के गेस्ट हाउस कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगले को लेकर गलत प्रचार हो रहा है और इसे राजनीतिक रूप से तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
गेस्ट हाउस कांड और सुरक्षा
मायावती ने याद दिलाया कि 2 जून, 1995 को तत्कालीन सपा मुखिया के इशारे पर लखनऊ स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद तत्कालीन भारत सरकार की तरफ से उन्हें उच्च स्तर की सुरक्षा मुहैया कराई गई। सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें दिल्ली में टाइप-8 बंगला अलॉट किया गया था।
उन्होंने कहा, "अब इसे लेकर संकीर्ण राजनीति करना उचित नहीं है। बीएसपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते यह सुरक्षा व्यवस्था और बंगला मुझे मिला हुआ है।"
चुनाव और राजनीतिक स...










