Wednesday, February 18

एमपी बजट 2026: लाडली बहनों को 23,882 करोड़, आठवीं तक के बच्चों को फ्री दूध, किसानों और युवाओं पर फोकस

भोपाल: मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में एमपी बजट 2026 पेश किया। यह बजट विशेष रूप से किसानों, युवाओं और शहरों के विकास पर केंद्रित है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट मुख्यमंत्री के सपनों को साकार करने वाला और गरीबों के लिए समर्पित है।

This slideshow requires JavaScript.

किसान कल्याण और रोजगार

  • किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।

  • 70 लाख किसान क्रेडिट कार्ड धारक हैं।

  • मत्स्य उत्पादन के लिए 412 करोड़, कृषक उन्नति योजना के लिए 5500 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • किसानों को 337 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

  • मुख्यमंत्री मजर टोला-सड़क योजना के लिए 21,630 करोड़ रुपए स्वीकृत।

लाडली बहनों और बच्चों के लिए योजनाएं

  • लाडली बहना योजना: 1.25 करोड़ महिलाओं को लाभ, इस बार 23,882 करोड़ रुपए का प्रावधान।

  • लाडली लक्ष्मी योजना: 52.29 लाख बालिकाओं को लाभ, बजट में 1,852 करोड़ रुपए।

  • आठवीं तक के छात्रों को टेट्रा पैक दूध मुफ्त मिलेगा।

शिक्षा और छात्रवृत्ति

  • 15,000 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रियाधीन।

  • पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 7.95 लाख छात्रों को सहायता।

  • सरदार पटेल कोचिंग योजना के तहत 4,000 छात्रों को लाभ।

  • प्रदेश में 294 सांदीपनि स्कूल स्थापित किए जाएंगे।

ऊर्जा, खेल और अवसंरचना

  • उर्जा क्षेत्र में मध्य प्रदेश आत्मनिर्भर: सतपुड़ा और अमरकंटक में ताप विद्युत गृह अपग्रेड।

  • खेल के लिए 815 करोड़ रुपए का प्रावधान, चार स्टेडियम निर्माणाधीन।

  • भोपाल-इंदौर मेट्रो और ई-बस सेवा शुरू।

  • प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 10 लाख आवास का लक्ष्य।

निवेश और उद्योग

  • दो साल में 33 लाख रुपए के निवेश प्रस्ताव आए।

  • 19,300 एकड़ जमीन पर इंडस्ट्रियल एरिया और आईटी पार्क विकसित।

  • उद्यम क्रांति योजना में 16,451 युवाओं को लोन।

  • जल जीवन मिशन के लिए 4,454 करोड़ रुपए का प्रावधान।

सामाजिक कल्याण और सुरक्षा

  • पीएम जनमन योजना के लिए 900 करोड़, जी राम जी के लिए 10,428 करोड़

  • पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग के लिए 40,062 करोड़, वन एवं पर्यावरण क्षेत्र के लिए 6,151 करोड़

  • पुलिस विभाग में 22,500 पदों पर भर्ती; 11,000 नए आवास।

  • परिवार की तलाकशुदा बेटियों के लिए पेंशन योजना, 1 अप्रैल 2026 से लागू

  • मध्य प्रदेश तीर्थ योजना के लिए 50 करोड़

कर व्यवस्था

फाइनेंस मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। उन्होंने अपने बजट भाषण का समापन “जय हिंद, जय मध्य प्रदेश” के साथ किया।

Leave a Reply