मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जाम: उद्योगपति डॉ. सुधीर मेहता 8 घंटे फंसे, हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट
मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र के खंडाला घाट खंड में मंगलवार शाम को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर पलटने के बाद 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को रात भर भोजन, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ा।
जाम में फंसे लोगों में पिनेकल ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति डॉ. सुधीर मेहता भी शामिल थे। डॉ. मेहता पुणे जा रहे थे और लगभग आठ घंटे तक जाम में फंसे रहे। उन्हें बाद में हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित एयरलिफ्ट किया गया।
डॉ. मेहता ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें और सुझावडॉ. मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले 18 घंटों से लाखों लोग एक्सप्रेसवे पर फंसे हुए हैं। उन्होंने इमरजेंसी के लिए एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग एग्जिट पॉइंट और हेलीपैड की व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने एयर फोर्स के पूर्व सैनिक और एविएश...










