Thursday, February 5

मुंबई के गोरेगांव में लिफ्ट में गैस गुब्बारों का धमाका, तीन लोग झुलसे

मुंबई: गोरेगांव वेस्ट स्थित अनमोल टॉवर की लिफ्ट में मंगलवार दोपहर एक खतरनाक घटना हुई, जिसमें गैस से भरे गुब्बारों में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में लिफ्ट में मौजूद एक युवती और दो अन्य लोग झुलस गए। घटना का पूरा वीडियो लिफ्ट में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस के अनुसार, धमाका तब हुआ जब लिफ्ट में एक युवती अपने ट्रॉली बैग के साथ घुसी और उसके पीछे दो युवक बड़े पॉलिथीन बैग में भरे गुब्बारों के साथ आए। लिफ्ट के बंद होने से पहले ही अचानक धमाका हो गया। इस घटना में तीनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

गुजराती पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी होने की संभावना है, जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है। वहीं, सामान्य हीलियम गुब्बारे ज्वलनशील नहीं होते।

पुलिस ने इस लापरवाही पर गुब्बारा बेचने वाले विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी लोगों से चेतावनी दे रहे हैं कि किसी भी प्रकार की ज्वलनशील गैस से भरे गुब्बारों को संभालते समय सावधानी बरतें।

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि धमाका तीन सेकेंड में हीषण आग में बदल गया। महिला और युवक झुलस गए, जबकि तीसरा युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा।

Leave a Reply