Wednesday, February 4

बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की मां एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। उन्हें एक कार चालक ने रिवर्स करते समय जानबूझकर टक्कर मार दी, जिससे उनका पैर फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

This slideshow requires JavaScript.

शहजाद पूनावाला ने खुद इस घटना की जानकारी दी और कहा कि दुर्घटना पुणे के एक पेट्रोल पंप पर हुई, जहाँ उनकी मां वहाँ खड़ी थीं। CCTV फुटेज में देखा गया कि कुछ दूरी पर खड़ी कार रिवर्स करते हुए उनकी मां को टक्कर मारती है। घटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोग घायल महिला की मदद के लिए दौड़े और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

शहजाद पूनावाला ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कुछ घंटे पहले एक बेहद घृणित व्यक्ति ने जानबूझकर मेरी मां पर अपनी कार चढ़ाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। माताजी की जल्द ही सर्जरी करानी पड़ेगी। मेरी मां सबसे दयालु और अच्छे इंसानों में से एक हैं। आशा है कि पुणे पुलिस आरोपी को त्वरित गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करेगी।”

पुलिस ने घटना के बाद कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Leave a Reply