Thursday, March 26

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जाम: उद्योगपति डॉ. सुधीर मेहता 8 घंटे फंसे, हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट

मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र के खंडाला घाट खंड में मंगलवार शाम को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर पलटने के बाद 20 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए और यात्रियों को रात भर भोजन, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव झेलना पड़ा।

This slideshow requires JavaScript.

जाम में फंसे लोगों में पिनेकल ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति डॉ. सुधीर मेहता भी शामिल थे। डॉ. मेहता पुणे जा रहे थे और लगभग आठ घंटे तक जाम में फंसे रहे। उन्हें बाद में हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित एयरलिफ्ट किया गया।

डॉ. मेहता ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें और सुझाव
डॉ. मेहता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पिछले 18 घंटों से लाखों लोग एक्सप्रेसवे पर फंसे हुए हैं। उन्होंने इमरजेंसी के लिए एक्सप्रेसवे पर अलग-अलग एग्जिट पॉइंट और हेलीपैड की व्यवस्था करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने एयर फोर्स के पूर्व सैनिक और एविएशन कंसल्टेंट नितिन वेल्डे का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने हेलीकॉप्टर के माध्यम से उन्हें सुरक्षित निकालने का इंतज़ाम किया।

जाम कैसे लगा
जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 5 बजे प्रोपाइलीन गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में ज्वलनशील गैस रिसाव होने से स्थिति गंभीर हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की टीम ने घटनास्थल पर तैनाती की। अधिकारियों ने पलटे टैंकर से गैस सुरक्षित रूप से अन्य टैंकर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगा।

एमएसआरडीसी ने आपातकालीन प्रतिक्रिया योजना (ERP) लागू कर यातायात की मॉनिटरिंग की और लोगों को लगातार अपडेट दिया।

Leave a Reply