नितिन गडकरी का नए घर में गृह प्रवेश, नागपुर का इको-फ्रेंडली ‘महल’ बना चर्चा का विषय
नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नया घर अब चर्चा का केंद्र बन गया है। नागपुर के महल इलाके में बने इस घर का नाम ‘गडकरी वाड़ा’ रखा गया है। पुश्तैनी जमीन पर बन रहे इस नए आवास का गृह प्रवेश पूजा-पाठ और हवन के साथ संपन्न हुआ।
भव्यता और डिजाइन:नितिन गडकरी का यह घर सिर्फ भव्यता के लिए ही नहीं, बल्कि इसकी दक्षिण भारतीय शैली की डिजाइन और इको-फ्रेंडली निर्माण तकनीक के लिए भी चर्चा में है। घर में प्रवेश करते ही केरल और कोंकण शैली की झलक दिखाई देती है।
पूजा-पाठ के साथ गृह प्रवेश:गृह प्रवेश के दौरान परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे। नितिन गडकरी और उनकी पत्नी पारंपरिक पोशाक में मंत्रोच्चारण करते हुए कलश और भगवान की मूर्तियों के साथ घर में प्रवेश करते नजर आए।
इको-फ्रेंडली और सस्टेनेबल घर:नए घर को प्लेटिनम रेटिंग ग्रीन हाउस का लेबल मिला है। यह वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबिलिटी, एनर्जी एफिशिएंस...










