Tuesday, July 14

This slideshow requires JavaScript.

वीरांगना झलकारी बाई समूह ने किया ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरों का भ्रमण

उज्जैन। वीरांगना झलकारी बाई समूह द्वारा मध्यप्रदेश के प्रमुख ऐतिहासिक धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण के प्रथम चरण में समूह ने भीमबेटका की विश्वप्रसिद्ध शैलचित्र गुफाओं का अवलोकन कर प्राचीन मानव सभ्यता एवं इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात भोजपुर मंदिर में भगवान शिव के दर्शन कर मंदिर की भव्य वास्तुकला एवं ऐतिहासिक महत्व को जाना।

This slideshow requires JavaScript.

द्वितीय चरण में समूह ने पचमढ़ी का भ्रमण किया। इस दौरान पांडव गुफाएँ बी फॉल रीछगढ़ धूपगढ़ एवं महादेव मंदिर का अवलोकन किया। पचमढ़ी की मनमोहक वादियाँ हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य ने सभी सदस्यों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समूह के सदस्यों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धकए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसी यात्राएँ इतिहास संस्कृति और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ. साथ आपसी सहयोग एवं सौहार्द की भावना को भी सुदृढ़ करती हैं।

उक्त शैक्षणिक एवं प्राकृतिक भ्रमण का संचालन डॉ दीपा आर्य एवं पुष्पा जंगरिया ने किया तथा समूह की सक्रिय सदस्यों सर्व श्रीमती रागिनी हटिया अनीता भिटोरिया ललिता पारिया प्रियंका रठा सरोज कछवाय अर्चना कछवाय संजना कोरी प्रेमलता जंगरिया ममता मानकेरे ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply