मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे का पहला डिजिटल लाउंज, यात्री आराम से कर सकेंगे ऑफिस वर्कहाई-फाई सुविधाओं से लैस लाउंज, वर्किंग प्रोफेशनल और छात्रों के लिए भी खुला
मुंबई।मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर पश्चिम रेलवे ने पहली बार डिजिटल लाउंज शुरू किया है। यह सुविधा पूरी तरह हाई-टेक और एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस 1712 स्क्वायर फीट के लाउंज का उद्देश्य स्टेशन पर आने वाले यात्रियों, बिज़नेस ट्रैवलर्स, वर्किंग प्रोफेशनल और दूर से काम करने वाले लोगों को सुरक्षित, आरामदायक और टेक-इनेबल्ड वातावरण प्रदान करना है।
यह लाउंज यात्रियों को सिर्फ ट्रेन का इंतजार करने का स्थान नहीं देता, बल्कि यहां वे बैठकर मीटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑफिस वर्क भी कर सकते हैं। यह रेलवे का ऐसा पहला डिजिटल लाउंज है, जो पूरी तरह से वर्क और रिलैक्सेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।
डिजिटल लाउंज की प्रमुख सुविधाएं:
हाई-स्पीड Wi-Fi और कई चार्जिंग पॉइंट।
आरामदायक कुर्सियां, टेबल और सोफा।
प्राइवेट चर्चाओं और मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस और मीटिंग रूम।
मीटिंग और वीडियो...










