Bulldozer Action: मोहम्मद अली रोड और इब्राहिम मर्चेंट रोड पर बीएमसी ने किया अवैध कब्जा हटाने का बड़ा अभियान
मुंबई: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर अभियान शहर में जोरों पर है। सोमवार को दक्षिण मुंबई के मोहम्मद अली रोड और आसपास के इलाकों में बीएमसी ने बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ और अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। इस अभियान के तहत फुटपाथों और इब्राहिम मर्चेंट रोड पर बने अनधिकृत ढांचे, फेरीवालों के अवैध स्टॉल और अन्य कब्जे हटाए गए।
कहाँ-कहाँ चली बुलडोजर की कार्रवाई:मोहम्मद अली रोड और इब्राहिम मर्चेंट रोड जैसे व्यस्त व्यावसायिक इलाकों में यह कार्रवाई की गई, जो भिंडी बाजार, मस्जिद बंदर, बायकुला, नागदेवी और मांडवी जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हुई हैं। इन इलाकों में पैदल चलने वालों और वाहनों के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया था। अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) डॉ. अश्विनी जोशी के निर्देश पर यह अभियान बी वार्ड प्रशासनिक विभाग और उप-आयुक्त (जोन 1) चंदा जाधव के नेतृत्व में किया गया।
अभि...










