उज्जैन महाकाल मंदिर के गर्भगृह में 20 साल बाद बड़ा बदलाव25 किलो चांदी के नए द्वार में उकेरी गई नंदी, ॐ, त्रिशूल और कलश की आकृतियां
उज्जैन (संजय चतुर्वेदी) – मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में गर्भगृह के द्वारों में 20 साल बाद बड़ा बदलाव किया गया है। रविवार को विधिपूर्वक संध्या आरती के दौरान मंदिर के गर्भगृह में 25 किलो चांदी के नए द्वार स्थापित किए गए।
महाकाल मंदिर के पुजारी भूषण व्यास ने बताया कि पुराने द्वारों को बदलकर नए द्वार लगाए गए हैं। इन द्वारों का निर्माण जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा किया गया है और गर्भगृह के आंतरिक एवं बाहरी पत्थर के परिसर के अनुरूप द्वारों की माप तैयार की गई।
भक्त का विशेष योगदाननई चांदी के द्वार को कोलकाता की भक्त निभा प्रकाश ने बनवाया है। लकड़ी पर चांदी की मढ़ाई कराकर तैयार किए गए इस द्वार का विधिपूर्वक पूजन मंदिर के सभामंडप में किया गया, उसके बाद इसे गर्भगृह के बाहर स्थापित किया गया। बाजार भाव के अनुसार, दोनों द्वारों की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बता...









