ब्यावरा में नाबालिग बच्चियों से छेड़खानी, दो आरोपियों का चौराहे पर निकला जुलूस, दोनों जेल भेजे गए
ब्यावरा (राजगढ़)। राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़खानी की गंभीर घटना सामने आई है। पीपल चौराहे पर कार सवार दो युवकों ने नाबालिग बालिकाओं का रास्ता रोककर उनसे अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान निक्की सेन और अभय राजपूत, निवासी जूना ब्यावरा, के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का शहर के प्रमुख चौराहों से जुलूस निकाला, जिससे आमजन में सख्त संदेश गया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
ब्यावरा एसडीओपी प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीपल चौराहे पर एक काली कार में सवार आरोपियों ने नाबालिग बच्चियों का रास्ता रोका और उनके साथ छेड़खानी की। बच्चियों द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें डराया...









