कनॉट प्लेस में दिल दहला देने वाली हत्या: मामूली कहासुनी पर डिलीवरी बॉय ने हेलमेट से पीटकर कारोबारी की ली जान
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्त और प्रतिष्ठित इलाके कनॉट प्लेस में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली कहासुनी के बाद एक डिलीवरी बॉय ने हेलमेट से ताबड़तोड़ वार कर 36 वर्षीय कारोबारी की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात दिल्ली के सुरक्षा इंतजामों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
मृतक की पहचान शिवम गुप्ता (36 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर के निवासी थे। शिवम के सिर पर बार-बार हेलमेट से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 17 दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद 19 जनवरी को उन्होंने दम तोड़ दिया।
पानी मांगने पर शुरू हुई कहासुनी, फिर हुआ हमला
पुलिस के अनुसार, शिवम गुप्ता 2 जनवरी को अपने एक दोस्त के साथ कनॉट प्लेस में एक पार्टी में गए थे। पार्टी से बाहर निकलने के बाद राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के पास ई-ब्लॉक क्षेत्र में उन्होंन...










