Sunday, June 28

Delhi (National Capital Territory)

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद: हेड कॉन्स्टेबल से सरकारी पिस्टल लूटकर फरार हुए बदमाश
Crime, Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद: हेड कॉन्स्टेबल से सरकारी पिस्टल लूटकर फरार हुए बदमाश

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अपराधियों के बढ़ते हौसलों की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हाई अलर्ट के बीच सफदरजंग एनक्लेव इलाके में दो बदमाशों ने दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल से उनकी सरकारी पिस्टल लूट ली और फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार सफदरजंग एनक्लेव थाने में तैनात हैं। 22 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे वे रोज गार्डन क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचना दी कि झाड़ियों में दो युवक नशा कर रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने दोनों संदिग्धों से पूछताछ शुरू की। हमला कर छीनी पिस्टल, की फायरिंगपूछताछ के दौरान आरोपियों ने अचानक हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया और उनकी कमर में लगी सरकारी पिस्टल छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने उन पर फायरिंग भी की। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी। ‘पीछे आए तो जान से मार देंगे’...
दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट: तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट: तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का हाल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज बारिश की वापसी होने जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आएगी। सुबह और शाम के समय हल्की बारिश के दो-तीन चरणों की संभावना है। सोमवार को हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण धूप की तपिश महसूस हुई थी। तीन दिन बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम था। नगरवार विवरण: पालम: अधिकतम 19.3° / न्यूनतम 4.3° लोदी रोड: न्यूनतम 4.7° रिज: न्यूनतम 5.3° आया नगर: न्यूनतम 3.6° गुरुग्राम: न्यूनतम 4.2° पूर्वानुमान के अनुसार राजधानी में बादल छाए रहेंगे और सुबह से दोपहर तक एक-दो चरणों में हल्की बारिश होगी। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे तक...
दिल्ली में 11 साल में 2.5 लाख से ज्यादा लोग हुए लापता, हर दिन 63 लोग घर से गुम
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में 11 साल में 2.5 लाख से ज्यादा लोग हुए लापता, हर दिन 63 लोग घर से गुम

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली की चमक-दमक के पीछे एक स्याह सच्चाई छिपी है। पिछले 11 साल में राजधानी से कुल 2,55,432 लोग लापता हुए हैं, यानी औसतन हर दिन 63 लोग अपने घरों से अचानक गायब हो जाते हैं। इनमें बालिगों और नाबालिगों दोनों की बड़ी संख्या शामिल है। टूटे सपने और अधूरी कहानियांआंकड़ों के मुताबिक, हर साल औसतन 23,221 लोग लापता हो रहे हैं। इनमें से लगभग 18,314 लोग या तो घर लौट आते हैं या पुलिस द्वारा खोजे जाते हैं। लेकिन करीब 4,907 लोगों का आज भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। ये सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की अधूरी कहानियां, टूटे सपने और अपनों से मिलने की लगातार उम्मीद की कहानी हैं। बालिगों की संख्या ज्यादा, महिलाएं प्रमुख रूप से लापताबीते 11 साल में 18 साल से अधिक उम्र के 1,87,191 लोग लापता हुए। इनमें 87,551 पुरुष और 99,668 महिलाएं थीं। कुल 1,40,251 लोगों को ढूंढ लिया गया, ...
दिल्ली हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखने का निर्देश दिया
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न पीड़िताओं की पहचान गोपनीय रखने का निर्देश दिया

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामलों में पीड़िताओं की सुरक्षा और गोपनीयता को सुनिश्चित करने के लिए अहम निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा ने दिल्ली पुलिस से कहा है कि किसी भी अदालत में दायर दस्तावेज़ या रिपोर्ट में पीड़िता का नाम, पिता का नाम या पता प्रकट नहीं किया जाए। कोर्ट ने इस आदेश के तहत पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया है कि वे अपने अधिकार क्षेत्र के सभी थानेदारों (एसएचओ) और जांच अधिकारियों को इस कानून का कड़ाई से पालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दें। आदेश की प्रति संबंधित डीसीपी और पुलिस आयुक्त को अनुपालन के लिए भेजी जाएगी। यह निर्देश एक पॉक्सो (POSCO) अधिनियम के मामले में आया, जिसमें आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई। मामले में आरोप है कि 2021 में आरोपी ने 12-13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहाकर उसके घर से ले जाकर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, बाद मे...
‘जादुई चश्मे’ से दिल्ली पुलिस को मिलेगी अपराधियों की पहचान की शक्ति, AI की मदद से हर चेहरा होगा निगरानी में
Delhi (National Capital Territory), State

‘जादुई चश्मे’ से दिल्ली पुलिस को मिलेगी अपराधियों की पहचान की शक्ति, AI की मदद से हर चेहरा होगा निगरानी में

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली की पुलिस अब ऐसी तकनीक से लैस होने जा रही है, जिससे भीड़ में किसी भी अपराधी की पहचान करना पलभर में संभव हो सकेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस स्मार्ट चश्मे पुलिसकर्मियों की निगरानी क्षमता को बढ़ाएंगे और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएंगे। गणतंत्र दिवस पर पहली बार इस्तेमालये चश्मे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पहली बार फील्ड में तैनात किए जाएंगे। स्मार्ट चश्मों में फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर (FRS) और थर्मल इमेजिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीक लगी है। इन्हें पहनते ही पुलिस अधिकारी बिना किसी को रोकें, भीड़ में मौजूद संदिग्धों की पहचान कर सकेंगे। डेटाबेस से सीधे कनेक्शनयह स्मार्ट डिवाइस भारतीय कंपनी द्वारा विकसित किया गया है और इसका कनेक्शन सीधे पुलिस डेटाबेस से है, जिसमें अपराधियों, मोस्ट वॉन्टेड और निगरानी में रखे गए अन्य व्यक्तियों का रिकॉर्ड मौजूद है। हर...
26 जनवरी से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों की पार्किंग बंद, मेट्रो सेवाओं में भी बड़ा अपडेट
Delhi (National Capital Territory), State

26 जनवरी से पहले दिल्ली के रेलवे स्टेशनों की पार्किंग बंद, मेट्रो सेवाओं में भी बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में रेलवे और मेट्रो यातायात को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। रेलवे प्रशासन ने 25 और 26 जनवरी को दिल्ली के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सभी अधिकृत पार्किंग स्थलों को पूरी तरह बंद रखने का फैसला लिया है। यह आदेश नई दिल्ली स्टेशन, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन और आनंद विहार टर्मिनल पर लागू रहेगा। रेलवे के अनुसार, इन स्टेशनों पर पार्सल लेनदेन भी बंद रहेगा। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकिंग सभी के लिए बंद रहेंगे, ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मेट्रो सेवाओं की शुरुआत तड़के 3 बजे सेदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि गणतंत्र दिवस के दिन यानी 26 जनवरी को मेट्रो सेवाएं तड़के तीन बजे से शुरू होंगी। सुबह छह बजे तक ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। सुबह छह बजे के बाद मेट्रो नियमित समय सारणी के अनुसार परिचालित होंगी। ...
दिल्ली के कैफे में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या, रंजिश का खुलासा
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली के कैफे में ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक की हत्या, रंजिश का खुलासा

नई दिल्ली: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक कैफे में युवक फैजान (उर्फ फज्जी, 24) की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी ने इस वारदात की जिम्मेदारी इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर ली है और हत्या को रंजिश का बदला बताया है। घटना शुक्रवार रात लगभग 10.28 बजे 'मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे' में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फज्जी को घायल अवस्था में पाया और तुरंत उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के मामले में वेलकम थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सिर और सीने में मारी गई गोलियांपुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ने फज्जी को मारने के इरादे से उसके सिर में एक और सीने में दो गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी और उसका पिता फरार हो गए। फज्जी के परिजनों का कहना है कि हत्या की वजह पैसों का विवाद या कोई लेन-देन नहीं था। आ...
26 जनवरी से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर रख रही नजर
Delhi (National Capital Territory), State

26 जनवरी से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, दिल्ली पुलिस चप्पे-चप्पे पर रख रही नजर

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को देखते हुए राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे शहर में सतर्क हो गई हैं। राजधानी के सभी मुख्य मार्गों और दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर गाड़ियों की सघन जांच की जा रही है। किसी भी व्यक्ति या वाहन पर शक होने पर उसकी तलाशी ली जा रही है। इसी कड़ी में गीता कॉलोनी से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी गाड़ियों की जांच करते हुए नजर आ रहे हैं। छतों पर रहेंगे स्नाइपर्स, निगरानी बढ़ाई गईसुरक्षा बढ़ाने के लिए लुटियंस जोन की हाई राइज इमारतों पर स्नाइपर्स तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही इजराइली सॉफ्टवेयर से लैस एफआरएस और पीटीजेड कैमरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है, जिनकी मदद से शहर के प्रमुख इलाकों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन, मेट्रो परिसर, बस अड्डे, भीड़भाड़ ...
दिल्ली AIIMS: 20 किलो का ट्यूमर निकालकर बचाई मरीज की जान, डॉक्टरों का कमाल
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली AIIMS: 20 किलो का ट्यूमर निकालकर बचाई मरीज की जान, डॉक्टरों का कमाल

  नई दिल्ली: दिल्ली एम्स के डॉक्टरों ने स्टेज-IV कोलन कैंसर की एक जटिल बीमारी में फंसी 43 वर्षीय महिला की जान बचाई है। कई अंगों में फैल चुके कैंसर के लिए दो चरणों में हुई सर्जरी में करीब 19.9 किलो का ट्यूमर निकाला गया। मरीज की स्थिति: पश्चिम बंगाल की दुर्गापुर निवासी महिला को 7 महीने पहले कोलन कैंसर का पता चला। इलाज और कई साइकल कीमोथेरेपी के बावजूद बीमारी बढ़ती रही। सीटी स्कैन में पूरे पेट के अंग अलग पहचान में नहीं आ रहे थे और पेट एक बड़े मांस में बदल चुका था। दो चरणों में हाई-रिस्क सर्जरी: पहले ऑपरेशन में बड़े ट्यूमर को हटाया गया, लेकिन मरीज की हालत खराब हो गई। दो दिन बाद दूसरा और जटिल ऑपरेशन किया गया। 12 जनवरी को सर्जरी में असेंडिंग कोलन, इलियम, ट्रांसवर्स और सिग्मॉइड कोलन, ओमेंटम, यूट्स, दोनों ओवरी, फेलोपियन ट्यूब और पेरिटोनियम सहित लिवर कैप्सूल का भी रिसेक्शन किया...
दिल्ली-एनसीआर: झमाझम बारिश से मिली वायु प्रदूषण में राहत, कई इलाके रेड जोन से ऑरेंज में आए
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली-एनसीआर: झमाझम बारिश से मिली वायु प्रदूषण में राहत, कई इलाके रेड जोन से ऑरेंज में आए

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश और तेज हवाओं ने वायु प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को राहत दी है। बारिश और हवाओं के कारण वातावरण में जमी प्रदूषण की परत काफी हद तक धुल गई है, जिससे कई इलाकों का AQI रेड जोन से निकलकर ऑरेंज जोन में पहुंच गया है। एक्यूआई की स्थिति: अलीपुर: 219 आनंद विहार: 300 अशोक विहार: 290 आया नगर: 221 बवाना: 274 बुराड़ी क्रॉसिंग: 262 चांदनी चौक: 313 सीआरआरआई मथुरा रोड: 222 डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज: 294 डीटीयू: 265 मौसम का हाल: 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 17°C और न्यूनतम 7°C दर्ज किया गया। सतही हवाओं की गति 10-20 किलोमीटर प्रति घंटा रही। 25 जनवरी को तापमान 18/5°C और 26 जनवरी को 19/5°C रहने की संभावना। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 27 जनवरी को भी हल्की बारिश की संभावना है। विशेषज्ञों की सलाह: बारिश प्रदूषक...