दिसंबर 2026 तक शुरू होगा आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे बिहार के 7 जिलों और 19 शहरों की बदलेगी तस्वीर
बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई रफ्तार देने वाला 189 किलोमीटर लंबा आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे दिसंबर 2026 तक आम जनता के लिए खोलने का लक्ष्य तय किया गया है। केंद्र सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का करीब 25 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है।
संसद में दरभंगा के सांसद गोपाल जी ठाकुर के सवालों के जवाब में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने बताया कि यह एक्सप्रेसवे बिहार का पहला नॉर्थ–साउथ कॉरिडोर होगा, जो राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को नया आयाम देगा।
7 जिलों और 19 शहरों को सीधा फायदा
आमस–दरभंगा एक्सप्रेसवे औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा—इन सात जिलों से होकर गुजरेगा। इसके दायरे में आने वाले 19 छोटे-बड़े शहरों को सीधा लाभ मिलेगा।
पटना में यह एक्सप्रेसवे कच्ची दरगाह–बि...










