Sunday, May 24

This slideshow requires JavaScript.

घरवाली–बाहरवाली के विवाद में गई विवाहिता की जान, अवैध संबंध और दूसरी शादी के बाद सनसनीखेज कांड

अररिया। बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अवैध संबंध, चोरी-छिपे दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

This slideshow requires JavaScript.

मृतका की पहचान नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी और अपने पति अजय कुमार दास के साथ ससुराल में रहती थी। रविवार को उसका शव घर के एक कमरे में संदिग्ध हालत में मिला।

अवैध संबंध और दूसरी शादी का आरोप

मृतका की मां रेणु देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति का गांव की ही एक महिला से पिछले एक वर्ष से अवैध संबंध था। इसी दौरान उसने चोरी-छिपे दूसरी शादी भी कर ली। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहता था और प्रियंका को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर कुछ दिन पहले गांव में पंचायत भी हुई थी, जिसके बाद पति पहली पत्नी को साथ रखने लगा, लेकिन सुलह नहीं हो पाई। आरोप है कि इसी विवाद के चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।

पुलिस और एफएसएल की जांच जारी

घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और फुलकाहा थाना पुलिस को जानकारी दी। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। जिस कमरे में शव मिला, उसे घेराबंदी कर सील कर दिया गया है।

वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस ने मृतका के पति अजय कुमार दास और उसके पिता नेबू दास को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अररिया सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply